फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   10th class student gang raped in varanasi

दसवीं की छात्रा को बंधक बनाकर 11 दिन तक गैंगरेप

Sun, 03 Jan 2016 10:52 AM IST
संवाददाता/अमर उजाला, चोलापुर (वाराणसी)
संवाददाता/अमर उजाला, चोलापुर (वाराणसी) Updated Sun, 03 Jan 2016 10:52 AM IST
विज्ञापन
10th class student gang raped in varanasi

उत्तर प्रदेश में वाराणासी के चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय छात्रा को 11 दिन तक बंधक बनाकर सामूहिक दुराचार का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

विज्ञापन


दसवीं की यह छात्रा शनिवार को इलाके के पलहीपट्टी चौराहे पर बेहोश पड़ी मिली। छात्रा की मां ने दो युवकों के खिलाफ अपहरण, दुराचार और पॉक्सो एक्ट के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। मामले के एक आरोपी को चोलापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कक्षा 10 की छात्रा बीते 23 दिसंबर को अपने घर से स्कूल जाते समय लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो मां ने इसकी सूचना चोलापुर पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौराहे में बेहोश पड़ी थी छात्रा

10th class student gang raped in varanasi

आरोप है कि इसके बावजूद छात्रा की बरामदगी के लिए पुलिस ने कोई प्रयास नहीं किया। शनिवार को छात्रा इलाके के ही पलहीपट्टी चौराहे पर बेहोश मिली। ग्रामीणों से जानकारी पाकर उसकी मां मौके पर पहुंची।

होश आने पर छात्रा ने आपबीती सुनाई। बताया कि दो युवक उसे बाइक पर जबरन बैठाकर ले गए थे। बड़ागांव स्थित किसी घर में ले जाकर उसे एक कमरे में बंद करके रखा गया था। आरोपी उसके साथ सामूहिक दुराचार करते थे।

शनिवार की भोर में किसी समय उसे पलहीपट्टी चौराहे पर फेंक गए। जिसके बाद थाने पहुंची पीड़िता की मां ने बड़ागांव निवासी अजय और पलहीपट्टी निवासी आयश चौबे उर्फ बाबा चौबे के खिलाफ छात्रा को अगवा कर दुराचार करने का मुकदमा चोलापुर थाने में दर्ज कराया। पुलिस आयश को गिरफ्तार कर अजय की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed