{"_id":"9623d895e57092763227d46a601e3fc2","slug":"10th-class-girl-student-gangraped","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल जा रही 10वीं छात्रा को अगवा कर किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
स्कूल जा रही 10वीं छात्रा को अगवा कर किया गैंगरेप
ब्यूरो/पलवल
Updated Thu, 05 Sep 2013 11:35 AM IST
विज्ञापन
पलवल में एक लड़की स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी कि उसे कुछ युवकों ने अगवा कर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पांच युवकों के खिलाफ गैंगरेप समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। बुधवार तक किसी भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की पलवल के एक स्कूल में 10वीं की छात्रा है।
पुलिस को दी शिकायत में छात्रा की मां ने कहा कि उनकी बेटी दो सितंबर की सुबह आठ बजे घर से स्कूल के लिए गई थी। वह ऑटो में बैठी और पलवल के सोहना चौक पर उतरी। वहां से पैदल ही स्कूल की ओर चली।
विज्ञापन
तभी शहर थाने के नजदीक अल्लिका निवासी प्रवीण व घुघेरा निवासी विवेक उसे जबरदस्ती उठाकर एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी में डालकर ले गए। छात्रा ने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसका मुंह बंद कर दिया।
शिकायत में कहा गया है कि गाड़ी में घुघेरा निवासी ओमबीर, नरबीर व पंकज पहले से ही बैठे थे। पांचों युवक लड़की का अपहरण कर फरीदाबाद में एक कार्यालय के ऊपर बने कमरे में ले गए। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
जान से मारने की धमकी
दुष्कर्म के बाद युवती को दोपहर एक बजे के लगभग कमेटी चौक पर छोड़ दिया। जाते हुए युवकों ने छात्रा से मुंह खोलने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी।
किसी तरह वहां से वह घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजनों के साथ जाकर छात्रा ने पुलिस को बयान दिया। पुलिस ने बयान लिखकर छात्रा का जिला अस्पताल में मेडिकल करवाया, जिसमें चिकित्सकों ने दुष्कर्म की पुष्टि की।