फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   10th class girl molested and her clothes torn semi naked in sambhal up

10वीं की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध किया तो कपड़े फाड़े

Fri, 07 Aug 2015 01:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Fri, 07 Aug 2015 01:52 PM IST
विज्ञापन
10th class girl molested and her clothes torn semi naked in sambhal up

यूपी के संभल कोतवाली क्षेत्र में महिलाएं महफूज नहीं हैं। गुरुवार की सुबह अपने गांव से संभल के एक इंटर कालेज में पढ़ने आ रही हाईस्कूल की छात्रा के साथ सरेराह तीन युवकों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी और विरोध पर उसके कपड़े फाड़ दिए।

विज्ञापन


युवकों ने छात्रा के अपहरण की कोशिश की, लेकिन इसी बीच बाइक सवार गुजरे तो उन्हें देखकर छेड़छाड़ कर रहे युवक भाग गए। परिजनों ने तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा नगर के एक कन्या इंटर कालेज में हाईस्कूल में पढ़ती है। गुरुवार की सुबह सात बजे के करीब साइकिल से स्कूल आ रही थी। चंदौसी रोड पर नंदा फैक्ट्री के पास पहले से खड़े तीन युवकों ने छात्रा को रोक लिया। उससे छेड़छाड़ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध किया फाड़े छात्रा के कपडे़

10th class girl molested and her clothes torn semi naked in sambhal up

छात्रा ने छेड़छाड़ का विरोध किता तो मनचलों ने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। छात्रा की पिटाई कर घायल कर दिया। वह छात्रा का अपहरण कर जंगल की ओर ले जाने लगे। चंदौसी की तरफ से सामने से बाइक आती देख तीनों आरोपी भाग गए।

कालेज पहुंच कर छात्रा ने प्रधानाचार्या को घटना की जानकारी दी। बाद में सूचना छात्रा के परिवार वालों को दी गई। परिवार वालों ने गांव के दो युवकों समेत तीन लोगों के खिलाफ घटना की तहरीर पुलिस को दी है।

अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि छात्रा का पुलिस ने मेडिकल कराया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed