{"_id":"b700c728c4944593ea8b961f870b8e1c","slug":"10nth-class-sutudent-raped-in-allahabad-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं की छात्रा को जंगल में ले जाकर सामूहिक दुराचार","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
10वीं की छात्रा को जंगल में ले जाकर सामूहिक दुराचार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोरांव, इलाहाबाद
Updated Sun, 21 Jun 2015 10:45 AM IST
विज्ञापन
कोरांव थाना क्षेत्र के एक गांव में 10वीं की छात्रा को उठाकर ले जाने और उसके बाद सामूहिक बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। शनिवार को थाने पहुंचे छात्रा के परिजनों ने घटना की सूचना दी। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया था।
विज्ञापन
कोरांव थानान्तर्गत एक गांव की किशोरी कक्षा दस की छात्रा है। उसने बताया कि उसके तीन भाइयों में दो भाई बाहर रहकर मेहनत मजदूरी का काम करते हैं और एक भाई घर पर परिवार से अलग रहता है।
विज्ञापन
शुक्रवार की रात लगभग 12 बजे वह अपनी मां के साथ सो रही थी तभी गांव के फूलचन्द्र विश्वकर्मा तथा कमलेश आये और उसे बुलाने लगे। जब वह उनके बुलावे पर घर से बाहर निकली तब दोनों ने उसका मुंह दबाकर घर से 50 मीटर दूर सड़क पर ले गये। वहां ऊदल तथा हिंछ धारी बाइक से उसका इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
किशोरी जैसे ही उनके पास पहुंची दोनों ने उसे बीच में बैठाकर जंगल की ओर भाग गये। जंगल में ले जा कर उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। शनिवार सुबह जब किशोरी के भाई और मां उसे खोजते हुए जंगल में पहुंचे तो किशोरी वहां खून से लथपथ, बेसुध मिली। परिजन उसे लेकर घर आये और फिर थाने पहुंचे। पीड़िता के भाई ने घटना की तहरीर थाने में दे दी है।