{"_id":"78c54ce77760f5229533985684e4e9ea","slug":"10-years-old-girl-arrested-for-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 साल की बच्ची ने किया 4 साल के बच्चे से रेप!","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
10 साल की बच्ची ने किया 4 साल के बच्चे से रेप!
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 13 Aug 2013 04:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आए दिन सामने वाली बलात्कार की घटनाओं के बीच यह मामला कुछ जुदा है। इस मामले में 10 साल की एक लड़की को चार साल के बच्चे से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
अमेरिका के टेक्सास शहर की रहने वाली लड़की ने अपने अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में अप्रैल में यह गुनाह किया था।
हफ पोस्ट के अनुसार, लड़की की मां का कहना है कि घटना वाले दिन वह उस लड़के के साथ खेल रही थी। हालांकि, उसे नहीं पता कि उसकी बेटी ने यह अपराध किया है या नहीं।
विज्ञापन
पुलिस ने घटना की पुष्टी करते हुए बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। आरोपी लड़की को पिछले हफ्ते गिरफ्तार कर लिया गया।
हालांकि घटना वाले दिन वास्तव में क्या हुआ था यह अभी स्पष्ट नहीं है। लड़की के वकील ने बताया कि यह घटना खेल के अलावा कुछ भी नहीं है।
लड़की की मां ने कहा कि यह संभव है कि उसकी बेटी अपराध कर सकती है लेकिन अभी वह बच्ची है।
लड़की ने बताया कि वह पहली बार थाने में गई थी। वह काफी डरी हुई थी। उसे ऐसा लग रहा था कि उसके साथ कुछ होने वाला है। जमानत मिलने से पूर्व उसे चार दिनों तब जेल में बितानी पड़ी।
विज्ञापन