मौलवी ने मस्जिद में किया मासूम से रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक 10 साल की मासूम से मस्जिद में ही दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
हैरत की बात ये है कि मासूम पीडिता को कुरान पढ़ाने वाले मौलवी ने ही उसे हवस का शिकार बनाया।
अब उसके परिजन ऑनर किलिंग के नाम पर उसकी जान लेना चाहते हैं। मामला अफगानिस्तान का है।
मस्जिद में पीडिता को कुरान पढ़ाने वाले एक मौलवी ने हवस का शिकार बनाया। जिसके बाद पीडिता की हालत काफी बिगड़ गई, लहूलूहान हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पीडिता को जान से मार देना चाहते हैं घरवाले
बलात्कार की शिकार पीडिता की एक ओर जहां उपचार के दौरान हालत बिगड़ती जा रही है, वहीं दूसरी ओर पीडिता के परिवार वाले उसे ऑनर किलिंग के नाम पर जान से मार देना चाहते हैं।
बलात्कार के आरोपी मौलवी मोहम्मद अमीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन इंसानियत को शर्मसार करने वाली इस घटना में आरोपी पीडिता के साथ रजामंदी से संबंध बनाने की खोखली दलील दे रहा है।
जिसके चलते पीडिता के परिवार वाले पीडिता का साथ देने की बजाय, उसी की जान के पीछे पड़ गए हैं। आरोपी मौलवी मोहम्मद अमीन ने 1 मई को नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था।
आम हो गई है ऑनर किलिंग की वारदात
बलात्कार के मामलों में ऑनर किलिंग की वारदात इन दिनों अफगानिस्तान में आम हैं। पीड़ित के परिवारवालों के लिए आरोपियों को सजा दिलाने से ज्यादा अहम ऑनर किलिंग हो गया है।
देश के मानवाधिकार संगठन बताते हैं कि पिछले एक साल में करीबन 150 ऐसे ही मामले सामने आए हैं।
महिला संगठनों ने इस वारदात को लेकर स्थानीय पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके परिवारवालों से पीड़िता की जान को खतरा है। इसके बावजूद स्थानीय पुलिसकर्मियों ने पीड़िता को शरणार्थी गृह से हटाकर उसके घर पहुंचा दिया।
लड़की को कहीं दूर ले जाकर मार डालेंगे
अफगान वुमेन शेल्टर की हेड डॉ. हसिना सरवारी बताती हैं कि घटना के बाद जब वह पीड़िता की मदद के लिए सामने आईं तो उन्हें जान से मारने की धमकी मिली।
इसके बाद उन्हें छिपना पड़ा। सरवारी ने बताया कि घटना के बाद जब वह लड़की को लाने के लिए अस्पताल पहुंचीं तो वहां पीड़िता के गांव के कई वरिष्ठ लोग पहले से मौजूद थे। लड़की के भाई, पिता और चाचा वहीं पर थे।
अस्पताल के अंदर डॉ. सरवारी की मुलाकात पीड़िता की चाची से हुई, जिसने उन्हें बताया कि उसे लड़की को चुपचाप अस्पताल से बाहर निकालकर पुरुष रिश्तेदारों को सौंपने का आदेश मिला है। जो लड़की को कहीं दूर ले जाकर मार डालेंगे और उसके शरीर को नदी में फेंक देंगे।