{"_id":"aec12614fcb3b4b26a3e2f43b613e90b","slug":"1-3-tonnes-cocaine-seized-at-paris-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेरिस में 1680 करोड़ रुपए की कोकीन जब्त","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
पेरिस में 1680 करोड़ रुपए की कोकीन जब्त
Updated Sun, 22 Sep 2013 03:46 PM IST
विज्ञापन
पेरिस में द गॉल हवाई अड्डे की पुलिस ने वेनेज़ुएला से आने वाले एयर फ़्रांस विमान से 1.3 टन कोकीन ज़ब्त की है।
विज्ञापन
फ्रांस के अधिकारियों का कहना है कि 11 सितंबर को कोकीन के ये पैकेट 30 सूटकेसों के भीतर पाए गए थे, लेकिन शनिवार को इस अभियान का खुलासा किया गया।
फ्रांस के गृहमंत्री मैनुएल वॉल्स का कहना है कि पेरिस क्षेत्र में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ पकड़ा गया है।
इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वॉल्स का कहना है कि इन लोगों पर मादक पदार्थों की क्लिक करें तस्करी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़े होने का आरोप है।
अधिकारियों के मुताबिक़ इस मादक पदार्थ को फ्रांस में बेचने के मकसद से लाया गया था, जिसकी बाज़ार क़ीमत क़रीब 1680 करोड़ रुपए है।
एयर फ़्रांस फ्लाइट ने काराकास से उड़ान भरी थी।
ऐसा बताया जा रहा है कि कोकीन से भरे सूटकेस इस विमान में यात्रा करने वाले किसी यात्री के नाम से दर्ज़ नहीं थे।