फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   1.10 crores loot in jewellers home in bareilly

यूपी: तमंचे की नोंक पर 1.10 करोड़ की डकैती

Wed, 17 Dec 2014 06:00 PM IST
Updated Wed, 17 Dec 2014 06:00 PM IST
विज्ञापन
1.10 crores loot in jewellers home in bareilly

बरेली के घनी आबादी वाले मोहल्ला रोहली टोला में सर्राफ उमेश चंद्र वर्मा के घर में सुबह साढ़े छह बजे डकैती पड़ गई। मारुति वैन से पहुंचे पांच बदमाशों ने परिवार के सभी लोगों को असलहों के जोर पर कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


बच्चों की कनपटी पर तमंचा लगाकर चाबियां हासिल कीं, एक घंटे तक इत्मीनान से पूरा घर खंगाला और साढ़े तीन किलो सोना, दस किलो चांदी और ढाई लाख रुपये कैश के साथ दो मोबाइल लूट ले गए।
विज्ञापन


सर्राफ के मुताबिक पांचों बदमाश मुंह पर रुमाल बांधे हुए थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शहर में कांबिंग की लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं लगा। एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहली टोला निवासी सर्राफ उमेश चंद्र वर्मा सोमवार सुबह साढे़ छह बजे घर का मुख्य दरवाजा खोलकर गैलरी की धुलाई कर रहे थे तभी एक मारुति वैन बाहर आकर रुकी। वैन से उतरकर अंदर घुसे एक युवक ने पहले तो यह कहा कि गलती से आपके घर में आ गया हूं और फिर उन्हें दबोच लिया।

बहू की कनपटी पर तानी पिस्तौल

1.10 crores loot in jewellers home in bareilly

उमेश के कुछ समझ पाने से पहले ही चार और युवक घर में घुस गए। पांचों उन्हें घसीटते हुए अंदर कमरे में ले गए और हाथ-पैर बांधकर एक तरफ डाल दिया। इस बीच कमरे में सो रही उमेश की पत्नी मुन्नी देवी जाग गईं और चीखने लगीं।

बदमाशों ने उन्हें भी बंधक बना दिया। उनकी चीख सुनकर ऊपर कमरे से उतरकर पुत्रवधू पायल नीचे आई तो बदमाशों ने उसकी कनपटी पर भी तमंचा रख दिया और कमरे में बैठा लिया।

परिवार वालों के मुताबिक चार वर्षीय बेटे वंश और दुधमुंही बेटी की रोने की आवाज आने पर पायल ने ऊपर जाना चाहा तो बदमाशों ने उसके बाल पकड़कर कमरे में ही बैठा दिया। एक बदमाश ऊपर जाकर बच्चों को नीचे ले आया। बदमाशों ने बच्चों की कनपटी पर तमंचा रखकर चाबी मांगी।

दंपति के पास चाबी नहीं मिली तो बदमाशों ने बगल के कमरे में रखी चाबियां हासिल कर लीं। इसके बाद उन्होंने अलमारी का लॉक खोलकर दो किलो सोने के गहने और ढाई लाख कैश लूट लिया। इसके बाद बदमाशों ने ऊपरी मंजिल खंगाली।

जाने से पहले सबको पिलाया पानी

1.10 crores loot in jewellers home in bareilly

डबल बेड का बाक्स और अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखे गिरवी गांठ के डेढ़ किलो सोने और दस किलो चांदी के जेवर लूट लिए। लूटपाट के बाद बदमाशों ने पानी की बोतल खोलकर बंधे पड़े दंपति और उनकी पुत्रवधू को पानी पिलाया और मेन गेट को बाहर से बंद करके भाग गए। पुलिस को सूचना न दी जा सके इसलिए जाते-जाते घर में मिले दोनों मोबाइल फोन भी ले गए।

बदमाशों के फरार होने के बाद पायल ने अपने ससुर उमेश चंद्र को बंधन मुक्त किया। इसके बाद उमेश ने थाना बारादरी जाकर पुलिस को घटना की सूचना दी।

इंस्पेक्टर मुहम्मद कासिम ने उन्हें अपने साथ जीप में बैठाकर सेटेलाइट, सौ फुटा रोड, संजयनगर आदि स्थानों पर बदमाशों को तलाश करने की कोशिश की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

मौके पर पहुंचे एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि बारादरी इंस्पेक्टर के अलावा क्राइम ब्रांच, सर्विलांस सेल को खुलासे के लिए लगाया है। सूचना मिलने पर शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार भी घटना का जायजा लेने सर्राफ के घर पहुंचे.

कितनी लूटपाट हुई, अभी ठीक-ठीक नहीं पता
सर्राफ उमेश चंद्र वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में फिलहाल साढ़े तीन किलो सोना, दस किलो चांदी और ढाई लाख कैश समेत करीब 1.10 करोड़ का माल लूटे जाने का जिक्र किया है, लेकिन उनका कहना है कि बदमाशों ने चूंकि उन्हें नीचे कमरे में बांधकर डालने के बाद पूरे घर में लूटपाट की थी इसलिए वह अभी लूटी गई संपत्ति का सही-सही ब्योरा नहीं दे पा रहे हैं। हो सकता है कि बदमाश और भी संपत्ति लूट ले गए हों। इसकी जानकारी वह घर में ठीक से छानबीन करने के बाद दे पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed