फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Parenting blogger accused of injecting daughter with urine

मां ने अपनी ही बेटी को लगा दिया यूरिन से भरा इंजेक्शन

Mon, 19 Oct 2015 06:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 19 Oct 2015 06:14 PM IST
विज्ञापन
Parenting blogger accused of injecting daughter with urine

किसी भी बच्चे के लिए सबसे सुरक्षित जगह उसकी मां का आंचल होता है, लेकिन इस मां ने अपनी बच्ची के साथ ऐसी करतूत को अंजाम दिया कि जानकर कोई भी हैरत पड़ जाए।

विज्ञापन


मेट्रो.को.यूके की खबर के मुताबिक लंदन की एक जानीमानी ब्लॉगर मारिया (बदला हुआ नाम) ने आनुवांशिक बीमारी से जूझ रही अपनी नौ साल की बेटी को उस वक्त पेशाब से भरा इंजेक्शन लगा दिया, जब वो उसे लगातार अस्पताल लाने-लेजाने से आजिज आ गई।
विज्ञापन


मामले की जानकारी तब लगी जब मारिया के पास से पेशाब के सैंपल, सिरिंज और रेचक की दवाईयां बरामद की गईं।

दरअसल, बच्ची को जन्म से ही ऐसी बीमारी है जिसके चलते वो अब तक लगातार उससे जूझ रही है। डॉक्टर लगातार उसकी नसों में से फंगस और यीस्ट जैसे तत्व निकलने को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों लगाया पेशाब का इंजेक्शन?

Parenting blogger accused of injecting daughter with urine

मामले की जानकारी लगते ही बच्ची को उसकी मां की देखभाल से आजाद कर डॉक्टरों की निगरानी में कर दिया गया है। मारिया पर अदालत में मुकदमा चल रहा है। फिलहाल अदालत ने सुनवाई को दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया है।

बताया जा रहा है कि अदालत में मंचौसेन नामक सिंड्रोम की बात उठाई जाएगी। इस सिंड्रोम के चलते मरीज की दिमागी हालत ऐसी हो जाती है कि वो दूसरो चोट पहुंचाने की कोशिश करता है।

डॉक्टरों की मानें तो बच्ची की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed