{"_id":"53b51a0d71988998b9d22189939ac514","slug":"yuvraj-unfair-to-nibble-on-virat","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवराज पर संदेह करना अनुचित : विराट","category":{"title":"Cricket Archives","title_hn":"क्रिकेट आर्काइव","slug":"cricket-archives"}}
युवराज पर संदेह करना अनुचित : विराट
Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User
एजेंसी/अबुधाबी
एजेंसी/अबुधाबी
Published by: Anonymous User
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने ऑलराउंडर युवराज सिंह का बचाव करते हुए कहा कि युवी की क्षमता पर संदेह करना अनुचित है।
विज्ञापन
आईपीएल सात के पहले मुकाबले में बृहस्पतिवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ आठ विकेट से मिली जीत के बाद विराट ने युवराज की नाबाद 52 रनों की पारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवराज एक मैच विनर हैं और उनकी क्षमता पर संदेह नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विराट ने कहा, ‘युवराज के वर्ल्ड कप टी-20 में खराब प्रदर्शन के बाद उनकी काफी आलोचना की गई थी। यह पूरी तरह से अनुचित है। युवराज एक मैच विनर हैं और उन्होंने हमारे लिए दो
विज्ञापन
बार वर्ल्ड कप मुकाबलों में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कई बार खुद को साबित किया है और ऐसे खिलाड़ी का समर्थन करना जरूरी होता है।’
विराट (नाबाद 49) और युवराज (नाबाद 52) ने तीसरे विकेट के लिए 84 रन की नाबाद साझेदारी निभाई थी। रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर ने इस मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को 20 गेंद शेष रहते 8 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर बंगलोर ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 145 रन बनाए। जवाब में बंगलोर ने 16.4 ओवर में 2 विकेट पर 146 रन बनाकर यह मैच जीत लिया।