{"_id":"889f6b586a0f3ce26efffb1fecabd6ef","slug":"will-use-toe-crushers-against-england-batsmen-umesh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लिश बल्लेबाजों को यॉर्कर से डराएंगे उमेश","category":{"title":"Cricket Archives","title_hn":"क्रिकेट आर्काइव","slug":"cricket-archives"}}
इंग्लिश बल्लेबाजों को यॉर्कर से डराएंगे उमेश
एजेंसी/लंदन
Updated Tue, 26 Aug 2014 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज में यॉर्कर उनका प्रमुख हथियार होगी वह इससे इंग्लिश बल्लेबाजों में खौंफ पैदा करेंगे।
विज्ञापन
तेज गेंदबाज उमेश यादव ने कहा कि कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेलते हुए गेंदबाजी कोच वसीम अकरम ने सटीक यॉर्कर डालने में उनकी काफी मदद की।
उमेश ने कहा कि मुझे यॉर्कर डालने में परेशानी होती थी क्योंकि मेरी गेंद पैर के पास रुक जाती थी। वसीम भाई ने इसमें मेरी मदद की। उन्होंने कहा कि जब आप अपने यॉर्कर फेंकने के बारे में सोच रहे होते हैं तो आपका पूरा ध्यान पिच पर उस स्थान पर होना चाहिए जहां आप गेंद डालना चाहते हो। मुझे नहीं लगता कि तब गेंद लेग साइड पर जाएगी।
विज्ञापन
साथ ही अपने पूरे शरीर की पोजिशन के बारे में भी आपको सजग रहने की जरूरत है। यह जानना भी बेहद जरूरी है कि आपका गेंदबाजी करने वाला हाथ गेंद को फॉलो कर रहा है या नहीं और आपका फॉलो थ्रू कैसा है। शरीर और दिमाग में तालमेल भी बेहद जरूरी है।’
विज्ञापन