{"_id":"550553a4-8fb7-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"will-team-india-white-wash-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या भारतीय टीम कंगारुओं को क्लीन स्वीप कर पाएगी?","category":{"title":"Cricket Archives","title_hn":"क्रिकेट आर्काइव","slug":"cricket-archives"}}
क्या भारतीय टीम कंगारुओं को क्लीन स्वीप कर पाएगी?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 18 Mar 2013 04:41 PM IST
विज्ञापन
चार टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 6 विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। भारत इस सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। चौथा और अंतिम टेस्ट मैच दिल्ली में होगा।
विज्ञापन
टीम इंडिया अगर दिल्ली टेस्ट को जीत लेगी तो ऐसा पहली बार होगा जब वो ऑस्ट्रेलिया को 4 टेस्ट की सीरीज में क्लीन स्वीप करेगी।
हालांकि भारत तीसरा टेस्ट जीतने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीन टेस्ट जीतने का कारनामा पहली बार कर चुका है।
अपना पहला टेस्ट खेल रहे शिखर धवन भारत की इस जीत के सूत्रधार रहे। धवन ने पहली पारी में ताबड़तोड़ 187 रन बनाए। उनकी इस पारी की बदौलत भारतीय टीम पहली पारी में 499 रन बनाने में कामयाब रही।
विज्ञापन
भारतीय टीम के मौजूदा प्रदर्शन को देखने के बाद ऐसी उम्मीद की जा सकती है कि वो ऑस्ट्रेलिया को दिल्ली टेस्ट में मात देने में कामयाब हो जाएगी।