{"_id":"57ddf536-8279-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"will-team-india-beat-australian-team-in-hyderabad-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या टीम इंडिया हैदराबाद टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हरा पाएगी?","category":{"title":"Cricket Archives","title_hn":"क्रिकेट आर्काइव","slug":"cricket-archives"}}
क्या टीम इंडिया हैदराबाद टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हरा पाएगी?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 01 Mar 2013 07:37 PM IST
विज्ञापन
चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराने के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं। टीम इंडिया दूसरे टेस्ट में भी विजयी क्रम को बरकरार रखना चाहेगी। वहीं ऑस्ट्रेलियन टीम भी सीरीज में वापसी के लिए हर कोशिश करेगी। ऐसे में टीम इंडिया के पास इस बात की चुनौती होगी कि वो हैदराबाद टेस्ट भी अपने नाम कर सीरीज में 2-0 की बढ़त ले।
विज्ञापन
कंगारुओं के बारे में कहा जाता है कि यह टीम जबरदस्त पलटवार करती है। हार के बाद जितनी खतरनाक ऑस्ट्रेलियन टीम होती है शायद ही कोई टीम उसका मुकाबला कर पाए। हालांकि टीम इंडिया ने जिस तरह चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया को हराया उसके बाद टीम को मनोबल कई गुना बढ़ गया है। भारत जब शनिवार को हैदराबाद में दूसरे टेस्ट के लिए मैदान पर उतरेगा तो उसका एकमात्र लक्ष्य विजयी रथ को आगे ले जाना होगा जबकि हार से निराश ऑस्ट्रेलियन का मेजबानों पर पलटवार कर बदला लेना होगा।
विज्ञापन
कप्तान धोनी चेन्नई टेस्ट में दोहरा शतक जमाकर आलोचकों का मुंह बंद कर चुके हैं और उनके इरादे साफ नजर आ रहे हैं कि वह हैदराबाद में भी अपनी कप्तानी का लोहा मनवा कर रहेंगे। धोनी की रणनीति और उनकी समझदारी यदि हैदराबाद में भी सटीक बैठती है तो उनके लिए यहां भी कंगारुओं को धूल चटाना कठिन नहीं होगा।
विज्ञापन