फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Cricket Archives ›   will india win test series in mohali against australia

क्या टीम इंडिया मोहाली में सीरीज जीत जाएगी?

Wed, 13 Mar 2013 05:22 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 13 Mar 2013 05:22 PM IST
विज्ञापन
will india win test series in mohali against australia

चेन्नई और हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त देकर जोश से लबरेज टीम इंडिया मोहाली टेस्ट जीतकर सीरीज कब्जा करना चाहेगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट जीतकर सीरीज में बने रहने की पूरी कोशिश करेगा।

विज्ञापन


अगर मोहाली टेस्ट ड्रॉ भी होता है तो 2-0 से आगे चल रही टीम इंडिया सीरीज को जीत जाएगी। शुरुआती दो मैचों में भारत के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया है।
विज्ञापन


दोनों मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने दो बार 500 से ज्यादा का स्कोर किया है। भारत की ओर से दो दोहरा सहित चार खिलाड़ियों ने शतकीय पारी खेली है। इसके अलावा गेंदबाजों ने भी मैच जिताऊ गेंदबाजा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खासकर भारतीय स्पिन गेंदबाजों के सामने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की जमकर खबर ली। दोनों मैच के 40 विकेट में से 36 स्पिनरों के खाते में गई। भारतीय तेज गेंदबाजों ने भी अहम मौकों पर टीम के लिए उपयोगी प्रदर्शन किया है।

वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम हर मोर्चे पर नाकाम साबित रही है। मेहमान टीम की ओर से केवल कप्तान माइकल क्लार्क ने एक शतक लगाया है। टीम प्रोटोकाल के उल्लंघन मामले में चार खिलाड़ियों के तीसरे टेस्ट से सस्पेंड किए जाने के बाद मेहमान टीम के पास विकल्प का भारी अभाव है।


इस दौरे में अब तक सबसे सफल रहे तेज गेंदबाज जेम्स पैटिंसन और मिचेल जॉनसन के सस्पेंड होने से ऑस्ट्रेलिया का गेंदबाजी आक्रमण पूरी तरह अनुभवहीन हो गया है। उपकप्तान शेन वाटसन पर बैन से टीम में केवल माइकल क्लार्क एक मात्र अनुभवी खिलाड़ी हैं।

ऐसे में क्या भारतीय टीम मोहाली टेस्ट को जीतकर या ड्रॉ कराकर सीरीज जीत लेगी, या फिर ऑस्ट्रेलियाई टीम जबरदस्त पलटवार करेगी?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed