फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Cricket Archives ›   who will be hero chanai test match

चेन्नई टेस्ट में कौन मारेगा बाजी?

Thu, 21 Feb 2013 04:12 PM IST
चेन्नई/इंटरनेट डेस्क
चेन्नई/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 21 Feb 2013 04:12 PM IST
विज्ञापन
who will be hero chanai test match

बहुप्रतिक्षित भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए दोनों टीमों ने बड़े ही सूझबूझ के साथ खिलाड़ियों का चयन किया है। दोनों टीमों ने युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के बीच कांबिनेशन बनाए रखने की कोशिश की है। इन सब के बीच यह टेस्ट मैच कई खिलाडि़यों के लिए काफी अहम है। आइए जानते हैं उन दिग्गज खिलाडि़यों के बारे में जिनपर होगी सबकी नजरें-

विज्ञापन


वीरेंद्र सहवाग-खराब फॉर्म के चलते सीमित ओवरों के फॉर्मेट से करीब-करीब टीम इंडिया से बाहर हो चुके वीरेंद्र सहवाग पर सबकी नजर है। इस सीरीज में सहवाग बल्लेबाजी के दौरान अपनी टाइमिंग सुधारने के लिए चश्मा पहनकर खेलते दिखेंगे।
विज्ञापन


सचिन तेंदुलकर-भारतीय क्रिकेट को बुलंदियों पर पहुंचाने वाले सचिन तेंदुलकर के लिए भी यह टेस्ट काफी अहम होगा। वनडे से गुमनाम संन्यास के बाद प्रशंसक उनके बल्ले से ब्लॉस्ट की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरभजन सिंह-लंबे समय बाद अनुभव के आधार पर टीम में शामिल किए गए हरभजन पर सबकी नजर है। यह देखना दिलचस्प होगा कि वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में अपने सलेक्शन को सही साबित कर पाते हैं या नहीं। भज्जी का यह 100वां टेस्ट भी होगा।

भुवनेश्वर कुमार-वनडे और टी20 में अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवा चुके युवा तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के लिए यह टेस्ट मैच किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं होगा।

माइकल क्लार्क-ऑस्ट्रेलियाई टीम को दोबारा तैयार करने में जुटे माइकल क्लार्क का एक बल्लेबाज और कप्तान के तौर पर अहम परीक्षा होगी। देखना होगा कि वे ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड भारत में सुधार पाते हैं या नहीं।


मोइजेस हेनरिक्स-अभ्यास मैच में अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने वाले ऑलराउंडर मोइजेस हेनरिक्स भी प्रशंसकों की नजर है। देखना होगा कि हेनरिक्स अपने डेब्यू मैच में क्या कमाल करते हैं।

आपकी राय में इन चर्चित खिलाड़ियों में से कौन चेन्नई टेस्ट में हीरो साबित होगा?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed