{"_id":"09ab6198-9c5d-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"which-team-is-your-favorite-in-ipl-six","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस सीजन में किस टीम पर लगाएंगे दांव?","category":{"title":"Cricket Archives","title_hn":"क्रिकेट आर्काइव","slug":"cricket-archives"}}
इस सीजन में किस टीम पर लगाएंगे दांव?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 03 Apr 2013 06:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के सबसे बड़े टी20 टूर्नामेंट आईपीएल के छठे संस्करण का आगाजा हो चुका है। टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहीं नौ टीमें दुनियाभर के दिग्गज खिलाड़ियों की फौज के साथ अपना भाग्य आजमा रही हैं।
विज्ञापन
ऐसे में हर क्रिकेट प्रेमी अपनी पसंदीदा टीम को चुनकर उनके विजेता बनने की दुआ कर रही हैं। आईपीएल के इस सत्र में आप किस टीम को फेवरेट मानते हैं?
गौतम गंभीर की अगुवाईं वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) आईपीएल-5 की विजेता है। केकेआर अपनी विजेता ट्रॉफी को बचाने के लिए ब्रेट ली, जेम्स पैटिंसन, यूसुफ पठान, ब्रैंडन मैक्कुलम, जैक कॉलिस आदि जैसे दिग्गजों के साथ टूर्नामेंट में उतरी है।
विज्ञापन
रिकी पोंटिंग की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस भी सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह, रोहित शर्मा आदि स्टार खिलाड़ियों से लैस है।
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के कप्तान विराट कोहली आईपीएल के इसी सत्र से अपनी कप्तानी पारी की शुरुआत करेंगे। बंगलौर की टीम क्रिस गेल, तिलकरत्ने दिलशान, एबी डिविलियर्स जैसे विध्वंसक बल्लेबाज और जहीर खान, डेनियल विटोरी जैसे अनुभवी गेंदबाज के साथ उतरी है।
विज्ञापन
दिल्ली डेयरडेविल्स में कप्तान माहेला जयवर्द्घने और वीरेंद्र सहवाग जैसे मैच विजेता प्लेयर हैं।
अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को दो बार आईपीएल विजेता बनवा चुके महेंद्र सिंह धोनी टीम को खिताब की हैट्रिक दिलाने को तैयार हैं।
आईपीएल के पहले सत्र में विजेता बनने के बाद राजस्थान रॉयल्स पिछले चार बार से खास कमाल नहीं कर पाई है। ऐसे में राहुल द्रविड़ अपनी कप्तानी में राजस्थान को एक बार फिर विजेता बनाने की पूरी कोशिश करेंगे।
एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी में किंग्स इलेवन पंजाब, कुमार संगकारा की अगुवाई वाली टीम हैदराबाद सनराजर्स, एंजेलो मैथ्यूज के नेतृत्व वाली पुणे वॉरियर्स की टीम भी आईपीएल के छठे संस्करण में कमाल करने को तैयार है।