{"_id":"029a4ed0-062d-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"west-indies-in-must-win-situation-against-ireland","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयरलैंड-विंडीज में करो या मरो की जंग","category":{"title":"Cricket Archives","title_hn":"क्रिकेट आर्काइव","slug":"cricket-archives"}}
आयरलैंड-विंडीज में करो या मरो की जंग
कोलंबो/एजेंसी
Updated Mon, 24 Sep 2012 03:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्ट इंडीज और आयरलैंड के बीच सोमवार को ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप ग्रुप ‘बी’ का करो या मरो वाला मुकाबला खेला जाएगा। इस ग्रुप से आस्ट्रेलिया सुपर-8 में जगह बना चुकी है। शनिवार को आस्ट्रेलिया ने वेस्ट इंडीज को बारिश से बाधित मैच में डकवर्थ-लुइस नियम के तहत 17 रन से हराया।
आयरलैंड को भी आस्ट्रेलियाई टीम हार का स्वाद चखा चुकी है। ऐसे में वेस्ट इंडीज और आयरलैंड के बीच होने वाले मैच में जीतने वाली टीम सुपर-8 में जगह बनाएगी जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। दोनों टीमों के बीच अभी तक सिर्फ एकबार भिड़ंत हुई है जिसमें बाजी कैरिबियाई टीम के हाथ लगी है।
आस्ट्रेलिया के खिलाफ विंडीज बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा और टीम ने 191 रन का विशाल स्कोर बनाया। लेकिन गेंदबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन ने बल्लेबाजों की मेहनत पर पानी फेर दिया। जब बारिश मैच रुका तब आस्ट्रेलिया का स्कोर 9.1 ओवर में एक विकेट पर 100 रन था और डकवर्थ-लुइस नियम के आधार पर टीम को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
जाएंट किलर नाम से मशहूर आयरलैंड के खिलाफ वेस्ट इंडीज को अपनी गेंदबाजी में सुधार करना होगा। क्रिस गेल, किरोन पोलार्ड, मार्लोन सैमुअल्स, ड्वेन ब्रावो और कप्तान डरेन सैमी के रूप में टीम के पास मजबूत बल्लेबाजी क्रम है। लिहाजा उसके पास सुपर-8 में पहुंचने का बढ़िया मौका है।
वहीं, आस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 123 रन बनाने वाली आयरलैंड के पास जबरदस्त पलटवार करने का बेहतरीन मौका है। टीम के पास पास केविन ओब्रायन और नियाल ओब्रायन के रूप में दो विस्फोटक बल्लेबाज हैं। कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड भी पाल स्टर्लिंग विंडीज गेंदबाजों की नाक में दम करने की माद्दा रखते हैं।