{"_id":"5c4b2bee-10ae-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"west-indies-are-the-kings-of-t20-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका को हराकर टी20 का नया चैंपियन बना वेस्टइंडीज","category":{"title":"Cricket Archives","title_hn":"क्रिकेट आर्काइव","slug":"cricket-archives"}}
श्रीलंका को हराकर टी20 का नया चैंपियन बना वेस्टइंडीज
कोलंबो/एजेंसी
Updated Mon, 08 Oct 2012 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब तीन दशकों से पूरी दुनिया जिस कैरिबियन कैलिप्सो को मैदान में देखने के लिए तरस रही थी, वो नजारा रविवार को यहां के प्रेमदासा स्टेडियम में देखने को मिला। टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में जैसे ही सुनील नारायन की गेंद पर लसिथ मलिंगा के रूप में श्रीलंका का आखिरी विकेट गिरा, पूरी वेस्टइंडीज टीम खुशी से झूम उठी...और फिर क्रिकेटप्रेमियों ने दिल को सुकून देने वाला कैरिबियाई कैलिप्सो डांस देखा। श्रीलंका पर वेस्टइंडीज की 36 रन से इस खिताबी जीत पर स्टेडियम में बैठे कैरिबियाई दर्शक भी रंग गए।
सैमुअल्स का योगदान अहम
वेस्टइंडीज टीम करीब 30 साल के लंबे अंतराल के बाद किसी आईसीसी वर्ल्ड कप के फाइनल में खेल रही थी। यह नायाब जीत दम तोड़ रही कैरिबियाई क्रिकेट के लिए संजीवनी के समान भी है। वेस्टइंडीज की इस जीत के हीरो ‘मैन ऑप द मैच’ बने मार्लोन सैमुअल्स रहे। सैमुअल्स ने 56 गेंदों में तीन चौकों और छह छक्कों के साथ ताबड़तोड़ 78 रन की पारी खेलने के अलावा चार ओवर में 15 रन देकर एक विकेट भी चटकाया। उनकी धमाकेदार पारी की बदौलत ही एक समय 10 ओवर में सिर्फ 32 रन बनाकर संकट में फंसी कैरिबियाई टीम छह विकेट पर 137 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंची। वेस्टइंडीज ने आखिरी दस ओवर में 105 रन बटोरे। श्रीलंका के लिए स्पिनर अजंता मेंडिस ने चार विकेट झटके।
श्रीलंका के 8 बल्लेबाज रहे फ्लॉप
दूसरी ओर, वेस्टइंडीज गेंदबाजों ने अपनी शानदार गेंदबाजी से श्रीलंका के लिए 138 रन के आसान लक्ष्य को भी मु्श्किल बना दिया। नतीजतन, मेजबान श्रीलंकाई टीम 18.4 ओवर में सिर्फ 101 रन पर सिमट गई। श्रीलंका के लिए कप्तान महेला जयवर्धने सर्वाधिक 36 गेंदों में दो चौकों के साथ 33 रन बनाए। श्रीलंका के आठ बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। वेस्टइंडीज के लिए स्पिनर सुनील नारायन ने नौ रन देकर तीन विकेट चटकाए।