फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Cricket Archives ›   was sachin not deserving guard of honor

क्या 'गार्ड ऑफ ऑनर' के हकदार नहीं थे सचिन?

Mon, 24 Dec 2012 01:57 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
पंकज श्रीवास्तव Updated Mon, 24 Dec 2012 01:57 PM IST
विज्ञापन
 was sachin not deserving guard of honor

टीम इंडिया से एक और धुरंधर क्रिकेटर का बिना 'मैदान पर उतरे' विकेट उखड़ गया! हालांकि सचिन के बारे में अभी यह कहा जा सकता है कि वो टेस्ट मैच की अंतिम पारी बता कर खेलेंगे। लेकिन ऐसी क्या मुसीबत आन पड़ी है कि सीनियर खिलाड़ियों को सीरीज से पहले संन्यास की घोषणा करनी पड़ रही है।

विज्ञापन


साल की शुरुआत में द्रविड़ फिर वीवीएस लक्ष्मण और अब सचिन ने संन्यास लिया। इन तीनों खिलाड़ियों ने अपना घोषित अंतिम मैच खेले बिना ही संन्यास लिया। क्या इन महान खिलाड़ियों को मैदान पर संन्यास लेने का हक नहीं था? क्या सचिन किसी सीरीज में खेलते हुए संन्यास की घोषणा नहीं कर सकते थे? ऐसे कई सवाल हैं जो सचिन के वनडे से संन्यास के बाद सामने खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


सचिन ने अपनी अंतिम वनडे पारी 18 मार्च 2012 को पाकिस्तान के खिलाफ खेली और लगभग 9 महीने बाद सचिन ने वनडे से संन्यास की घोषणा की। टीम की बढ़ती राजनीति कहीं न कहीं इस बात के संकेत दे रही है कि सीनियर खिलाड़ियों को संन्यास के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीति के शिकार तो नहीं हो गए सचिन
सचिन के वनडे से संन्यास की घोषणा एक पत्र दिखाकर की गई जिसमे सचिन ने वनडे छोड़ने की बात कही थी। सचिन जैसा क्रिकेटर जो पूरी दुनिया का चहेता है उसके प्रशंसक कम से कम उनकी अंतिम वनडे पारी को देखना जरूर चाहती थी। कहीं ऐसा तो नहीं सचिन पर संन्यास को लेकर दबाव बनाया गया जिसके बाद सचिन कैमरे पर आए बिना अपने संन्यास की घोषणा कर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed