फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Cricket Archives ›   true test of spinners in semifinal

सेमीफाइनल में स्पिनरों का होगा असली इम्तिहान

Thu, 04 Oct 2012 12:08 AM IST
कोलंबो/खेल डेस्क
कोलंबो/खेल डेस्क Updated Thu, 04 Oct 2012 12:08 AM IST
विज्ञापन
true test of spinners in semifinal
तमाम उतार-चढ़ाव के बाद अब ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। बृहस्पतिवार को होने वाले पहले सेमीफाइनल में दो एशियाई टीमें मेजबान श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत होगी। श्रीलंका की नजर 2009 के फाइनल में पाकिस्तान से मिली हार का बदला चुकाने पर होगी। इस मैच में दोनों टीमों की जीत का दारोमदार स्पिन गेंदबाजी पर होगा। उपमहाद्वीप की पिचें स्पिन गेंदबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती हैं और कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम की पिच भी स्पिनरों की मददगार रही है। सुपर-8 के अपने अंतिम लीग मैच में पाकिस्तान ने स्पिनरों के दम पर ही ऑस्ट्रेलिया को हराया था।
विज्ञापन

 
श्रीलंका ने भी मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड को स्पिन के जाल में फंसाकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया था। श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तानी स्पिनरों सईद अजमल, रजा हसन, शाहिद आफरीदी और मोहम्मद हफीज की कड़ी परीक्षा होगी। श्रीलंका के पास कुमार संगकारा, महेला जयवर्धने और तिलकरत्ने दिलशान जैसे स्पिनरों को खेलने वाले अनुभवी बल्लेबाज हैं जो किसी भी गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा सकते हैं।
विज्ञापन


मेजबानों के पास भी अंजता मेंडिस, रंगना हेराथ, जीवन मेंडिस और युवा अकिला धनंजय के रूप में बढ़िया स्पिन आक्रमण है। श्रीलंका के पास लसिथ मलिंगा और नुवान कुलशेखरा जैसे घातक तेज गेंदबाज भी हैं। ऐसे में पाक बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर खड़ा करने के लिए अपना पूरा अनुभव झोंकना होगा। श्रीलंका को घरेलू दर्शकों के सामने खेलने का भी फायदा मिलेगा। लेकिन आंकड़ों के लिहाज से पलड़ा पाक का भारी है। दोनों टीमों के बीच हुए कुल नौ मैचों में से पाकिस्तान ने छह जीते हैं। वर्ल्ड कप में दोनों टीमें तीन बार भिड़ीं हैं और श्रीलंका एक बार विजयी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के पास कुछ शानदार स्पिनर हैं लेकिन हमारे लड़के स्पिनरों को बढ़िया तरीके से खेलना जानते हैं। हमें यह देखने की जरूरत है कि हमें किस तरह का विकेट खेलने को मिलता है।- महेला जयवर्धने, कप्तान, श्रीलंका


पिछले तीन साल से हम अपने घर से बाहर खेल रहे हैं। अब हमें ऐसे माहौल में खेलने की आदत हो चुकी है। यह हमारी टीम के लिए मुश्किल वक्त रहा है। इसके बावजूद हम शानदार उपलब्धियां हासिल करने में सफल रहे हैं। -हफीज, कप्तान, पाक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed