फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Cricket Archives ›   there was not even born Caribbean team

...तब पैदा भी नहीं हुई थी मौजूदा कैरिबियाई टीम

Tue, 09 Oct 2012 01:33 AM IST
किंग्सटन/एजेंसी
किंग्सटन/एजेंसी Updated Tue, 09 Oct 2012 01:33 AM IST
विज्ञापन
there was not even born Caribbean team
वेस्ट इंडीज की जिस टीम ने 33 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है उसके खिलाड़ी उस समय पैदा भी नहीं हुए थे जब कैरिबियाई टीम ने अंतिम बार वन-डे वर्ल्ड कप अपने नाम किया था।
विज्ञापन


क्लाइव लायड के नेतृत्व में वेस्ट इंडीज की अजेय टीम ने 1975 के बाद 1979 में वर्ल्ड कप जीता था। यह आखिरी मौका था जब वेस्ट इंडीज ने कोई विश्व खिताब जीता था। वेस्ट इंडीज की टीम लायड की कप्तानी में 1983 में हुए वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत से हार गई थी। उसके बाद से कैरिबियाई टीम कभी भी किसी वर्ल्ड कप के फाइनल में नहीं पहुंच पाई थी।
विज्ञापन


मौजूदा टीम के सभी खिलाड़ियों में से एक भी ऐसा नहीं है जो वेस्ट इंडीज की 1979 की जीत के समय पैदा हुआ था। मौजूदा टीम में सबसे उम्रदराज तूफानी ओपनर क्रिस गेल हालांकि वर्ष 1979 में पैदा हुए थे लेकिन उनका जन्म दूसरे वर्ल्ड कप के 23 जून को खेले गए फाइनल के लगभग तीन महीने बाद 21 सितंबर को हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा टीम के सबसे युवा खिलाड़ी ओपनर जानसन चार्ल्स और आलराउंडर डेरेन ब्रावो 23 वर्ष के हैं। टीम की औसत उम्र 27.33 वर्ष है जो टी-20 के लिहाज से परफेक्ट उम्र कही जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed