{"_id":"ee95fb62-0eee-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"suresh-raina-embarrasses-himself-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर रैना का निशाना, कह दिया बेशर्म","category":{"title":"Cricket Archives","title_hn":"क्रिकेट आर्काइव","slug":"cricket-archives"}}
पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर रैना का निशाना, कह दिया बेशर्म
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 05 Oct 2012 06:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के बल्लेबाज सुरेश रैना अपने ट्विटर अकाउंट पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लेकर दिए गए बयान से विवादों में फंस गए हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट टि्वटर पर उन्होंन टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में श्रीलंका के हाथों पाकिस्तान को मिली हार का मजाक उड़ाया है। रैना ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'एक-दो दिन लेट घर गए...वो भी बेशर्म की तरह गए...बाय-बाय पाकिस्तान'। हालांकि बाद में रैना ने उस ट्वीट को डिलीट करते हुए सफाई दी कि ये ट्वीट दरअसल उनके भतीजे ने किया था।
इस ट्वीट के बाद टि्वटर पर सुरेश रैना को फॉलो करने वालों ने उनकी खूब खबर ली। लोग हैरान थे कि एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर दूसरी टीम के बारे में ऐसा भला कैसे कह सकता है। लोगों ने रैना से कहा कि जल्द से जल्द इस ट्वीट को डिलीट करें। रैना को भी जल्द ही गंभीरता का अहसास हो गया। उन्होंने ये ट्वीट हटा दिया। अगले दिन रैना ने ट्वीट करके सफाई दी कि ये ट्वीट उन्होंने नहीं बल्कि उनके भतीजे ने उनके स्मार्ट फोन से किया था।
रैना ने लिखा कि ये स्मार्ट फोन बड़ा खतरनाक है। मैं एक खिलाड़ी हूं और मैं इस तरह का कमेंट कभी नहीं कर सकता हूं। जो लोग इससे परेशान हैं मैं उनसे माफी मांगता हूं। रैना ने कहा कि मैं उनमें से नही हूं जो अशिष्टता दिखाएं।