{"_id":"e2c02ef0-fe38-11e1-a185-d4ae52ba91ad","slug":"superstitious-bcci-says-no-to-new-kit","type":"story","status":"publish","title_hn":"टी-20: खिताब जीतने को BCCI ने लिया अंधविश्वास का सहारा","category":{"title":"Cricket Archives","title_hn":"क्रिकेट आर्काइव","slug":"cricket-archives"}}
टी-20: खिताब जीतने को BCCI ने लिया अंधविश्वास का सहारा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 14 Sep 2012 12:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के कई महान क्रिकेटरों के अंधविश्वास की बातें तो आपने सुनी होंगी। अब क्रिकेट की सबसे धनी संस्था बीसीसीआई ने टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप में विजेता बनाने के लिए अंधविश्वास की राह पर चल पड़ी है।
बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रत्तनाकर शेट्टी ने कहा कि टीम इंडिया फिलहाल जिस जर्सी को पहन रही है वह काफी 'लकी' है। ऐसे में टीम इंडिया श्रीलंका में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में उसी जर्सी को पहनेगी जिसे उन्होंने 50 ओवर वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप में पहना था। उन्होंने कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप के बाद ही टीम इंडिया के लिए तैयार की गई नई जर्सी खिलाड़ियों को दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान प्रायोजक कंपनी 'नाइक' ने टीम इंडिया के लिए नई जर्सी लांच की थी। लांचिंग के मौके पर कहा गया था कि टीम इंडिया श्रीलंका में 18 सितंबर से होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान पहली बार नई जर्सी पहनेगी। नई जर्सी का बायां बाहं पूरी तरह केसरिया रंग का है। इस जर्सी में भारतीय तिरंगे को खिलाड़ियों के दिल के करीब रखा गया है। साथ ही जर्सी पर बना बीसीसीआई के 'लोगो' ज्यादा उभरा हुआ है।