फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Cricket Archives ›   Sri Lanka

श्रीलंका

Fri, 15 Feb 2013 04:28 PM IST
Updated Fri, 15 Feb 2013 04:28 PM IST
विज्ञापन
Sri Lanka
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को बोर्ड फॉर क्रिकेट कंट्रोल इन श्रीलंका (BCCSL) के नाम से जाना जाता है। इसकी स्थानपा 1981 में हुई। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड पर सरकार का पूरा नियंत्रण है। श्रीलंका सरकार इस बोर्ड की कार्यप्रणाली और सदस्यों को निर्धारित करती है। श्रीलंकाई क्रिकेट को 1996 के बाद अंतरराष्ट्रीय जगत पर अभूतपूर्व पहचान मिली जब श्रीलंका ने 1996 का विश्व कप जीता। इस विश्व कप में श्रीलंका कहीं से दावेदार नहीं माना जा रहा था, लेकिन श्रीलंका ने विश्व कप में बिना कोई मैच हारे खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


पहला टेस्ट
श्रीलंका ने पहला टेस्ट मैच 1982 में इंग्लैंड के खिलाफ कोलंबो में खेला था। इस टेस्ट मैच में श्रीलंका को इंग्लैंड के हाथों 7 विकेट से हार मिली थी। इस मैच में श्रीलंका टीम की कमान वंदुला वर्नापुरा के हाथों में थी।
विज्ञापन


पहला वनडे
श्रीलंका ने पहला ने वनडे 7 जून 1975 को मैनचेस्टर में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। इस मैच में श्रीलंका को 9 विकेट से हार मिली थी। इस मैच में श्रीलंका टीम के कप्तान अनुरा टेनेकून थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहला टी20
श्रीलंका ने पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 15 जून 2006 को साउथैम्पटन में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इस मैच में श्रीलंका के कप्तान महेला जयवर्धने थे। यह मैच श्रीलंका ने 2 रन से जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed