हार पर बल्लेबाजों पर बरसे कुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में हार से नाराज मेजबान इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक ने कहा कि सभी खिलाड़ियों को व्यक्तिगत जिम्मेदारी उठानी होगी।
साथ ही उन्होंने कहा कि शीर्षक्रम पर किसी एक बल्लेबाज को बड़ी पारी खेलनी होगी जिससे अन्य बल्लेबाज भी उपयोगी योगदान कर सके।
कुक ने कहा कि वनडे क्रिकेट में आप काफी जल्दी वापसी कर सकते हैं लेकिन सभी को अपनी जिम्मेदारी उठानी होगी।
किसी एक बल्लेबाज को शतक लगाना होगा और अन्य खिलाड़ी उसके बाद योगदान करे ताकि आप स्कोर बोर्ड पर 330 रन टांग सको और मैच जीत सको।
हमें ऐसा करने की ही जरूरत है और हमारे शीर्षक्रम को भी अच्छा करने की जरूरत है। 16 या 17 ओवर में बिना विकेट खोए 80 रन बनाने के बाद आपको बड़ा स्कोर बनाना होता है।
सभी लोग शीर्षक्रम को और मजबूत करने की बात कर रहे हैं। कार्डिफ में हमने 10 ओवर में 50 जबकि यहां नौ ओवर में 50 रन बनाए।
हम अच्छी शुरुआत कर रहे हैं। समस्या यह है कि कार्डिफ में टॉप ऑर्डर का हमारा सर्वाधिक स्कोर 40 रन जबकि यहां 44 रन था। जब आप ऐसा करते हैं तो आप मैच नहीं जीत सकते।’