{"_id":"0ccc6bd8-9460-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"should-test-player-of-team-india-participate-in-ipl","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या टीम इंडिया के नियमित खिलाड़ियों को IPL खेलना चाहिए?","category":{"title":"Cricket Archives","title_hn":"क्रिकेट आर्काइव","slug":"cricket-archives"}}
क्या टीम इंडिया के नियमित खिलाड़ियों को IPL खेलना चाहिए?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 24 Mar 2013 02:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 4-0 की ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। अब टीम इंडिया के खिलाड़ी तीन अप्रैल से शुरू होने वाले आईपीएल में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
ऐसे में सवाल उठता है कि क्या टीम के नियमित टेस्ट खिलाड़ियों को आईपीएल खेलने से रोक देना चाहिए। ताकि उन्हें अगले राष्ट्रीय टूर्नामेंट से पहले आराम करने के भरपूर मौके मिल जाए।
विज्ञापन
राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, इयान चैपल, सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री आदि दिग्गज बल्लेबाज कई बार कह चुके हैं कि आईपीएल की वजह से भारत के राष्ट्रीय टीम को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि टी20 टूर्नामेंट आईपीएल में खिलाड़ी शारीरिक और मानसिक रूप से काफी थक जाते हैं। साथ ही खिलाड़ी इस खेल के वास्तविक स्वरूप 'टेस्ट क्रिकेट' को तवज्जो देना बंद कर देते हैं। जिसका सीधा नुकसान राष्ट्रीय टीम को उठाना पड़ता है।
वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर सर विवियन रिचर्डस मानते हैं कि हर देश के क्रिकेट बोर्ड को अपने कुछ नियमित टेस्ट खिलाड़ियों को टी20 टूर्नामेंट से बचाना चाहिए।
क्या बीसीसीआई को टीम इंडिया के कुछ चुनिंदा टेस्ट खिलाड़ियों को आईपीएल से दूर रखना चाहिए?