फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Cricket Archives ›   senior cricketers raises question mark on dhoni captaincy

तो क्या महेंद्र सिंह धोनी गंवा देंगे टीम इंडिया की कप्तानी ?

Fri, 05 Oct 2012 12:48 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 05 Oct 2012 12:48 PM IST
विज्ञापन
senior cricketers raises question mark on dhoni captaincy
भारत को दो विश्वकप दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब पूर्व क्रिकेटरों और प्रशंसकों के आंखों की किरकिरी बन गए हैं। लगातार तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया के नहीं पहुंचने पर धोनी को कप्तानी से हटाने की मांग जोर पकड़ने लगी है।
विज्ञापन


धोनी के टीम चयन पर उठे सवाल
युवा शक्ति की वकालत करने वाले धोनी की अगुवाई वाली टीम इंडिया में मौजूद वरिष्ठ खिलाड़ियों पर जोर-शोर से सवाल उठने लगे हैं। पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि अब समय आ गया है कि टीम की कमान किसी युवा खिलाड़ी के हाथ सौंपा जाए। उनका मानना है कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दौरे से लेकर टी-20 विश्व कप तक धोनी ने टीम चयन और मैदान में कई ऐसे निर्णय लिए जो विफल रहे।
विज्ञापन


धोनी की मनमानी से हार रहा भारतः बेदी
पूर्व स्पिनर बिशन सिंह बेदी ने कहा कि भारतीय क्रिकेट इतिहास में कप्तान के तौर पर धोनी सबसे लंबा कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी क्रिकेट टीम में आज तक ऐसा नहीं हुआ कि लगातार 8 टेस्ट हारने वाले कप्तान को हटाया न गया हो। धोनी की क्रिकेट के प्रति समझदारी अच्छी नहीं है। साथ ही वे टीम चुनने में भी मनमानी करते हैं जिसका खामियाजा पूरे देश को उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रमित हैं कप्तान धोनीः मनिंदर
पूर्व स्पिनर मनिंदर सिंह ने तो कटाक्ष भरे लहजे में धोनी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि जब टीम जीतती है तो धोनी ऐसे जताते हैं कि वह क्रिकेट के बहुत बड़े ज्ञाता हैं, लेकिन अब जब हार रहे हैं तो वह भ्रमित रहते दिखते हैं। एक कप्तान के रूप में उनसे यह उम्मीद नहीं की जा सकती है कि आप हार की वजह बारिश को बताएंगे।

धोनी से बेहतर कप्तान कोई नहीं: वेंगसरकर
पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंगसरकर धोनी को अब भी बेहतर कप्तान मानते हैं। अलग-अलग प्रारूप के लिए अलग टीम का कप्तान बनाने के फॉर्मूले को वेंगसरकर ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि तीनों प्रारूप के लिए धोनी से बेहतर विकल्प कोई नहीं है। दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर भी टीम का कप्तान बदलने के पक्ष में नहीं हैं।


दोराहे पर खड़ा है भारतीय क्रिकेटः गावस्कर
इसके अलावा अनिल कुंबले, और अजित वाडेकर जैसे पूर्व कप्तानों सहित कई पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि टी20 वर्ल्ड कप से भारत के बाहर होने के लिए कई कारण जिम्मेदार है। धोनी के कुछ फैसलों की भी पूर्व क्रिकेटरों ने आलोचना की है। गावस्कर ने कहा कि भारतीय क्रिकेट दोराहे पर खड़ा है। हमने 2007 में विश्व टी20 और पिछले साल 50 ओवर का विश्व कप जीता। इसके बाद हम संघर्ष कर रहे हैं। हमें इस पर गौर करना होगा। हमें एक साथ बैठकर पता करना होगा कि ऐसा क्यों हो रहा है।

क्या धोनी को कप्तानी से हटा देने से टीम इंडिया का प्रदर्शन सुधर जाएगा?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed