{"_id":"0cd1be50-0f1b-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"sack-pak-captain-and-coach-say-former-cricketers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में कप्तान और कोच को हटाने की मांग ","category":{"title":"Cricket Archives","title_hn":"क्रिकेट आर्काइव","slug":"cricket-archives"}}
पाकिस्तान में कप्तान और कोच को हटाने की मांग
कराची/एजेंसी
Updated Sat, 06 Oct 2012 12:02 AM IST
विज्ञापन
ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल से पाकिस्तान के बाहर होने के बाद पूर्व क्रिकेटरों ने कप्तान मोहम्मद हफीज और कोच डेव व्हाटमोर को हटाने की मांग की है। पाकिस्तान को ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में श्रीलंका से शिकस्त मिली थी। पूर्व टेस्ट कप्तानों और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने हरफनमौला अब्दुल रज्जाक को बाहर रखने के फैसले और हफीज की कप्तानी की आलोचना की है।
पूर्व लेग स्पिनर अब्दुल कादिर ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि रज्जाक के साथ इंसाफ हुआ है। सीनियर खिलाड़ी होने के नाते उसका सम्मान किया जाना चाहिए था। वह कई मैचों में मैच विनर रह चुका है। सेमीफाइनल में रज्जाक के बिना उतरना ही नहीं चाहिए था। टीम प्रबंधन ने उसके साथ अच्छा सलूक नहीं किया, जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा।’
पूर्व कप्तान यूनिस खान ने कहा कि ‘महेला जयवर्धने ने कम स्कोर वाले मैच में बेहतरीन कप्तानी की, जिससे जीत उनकी झोली में गिरी। खराब बल्लेबाजी करने वाले इमरान नजीर को टीम में बरकरार रखने का कोई मतलब नहीं है।’ हालांकि पूर्व कप्तान आमिर सोहेल ने कहा, ‘हफीज को समय देने की जरूरत है। टीम प्रबंधन को पहले ही मैच में असद शफीक को उतारना चाहिए था।’