{"_id":"926f5f3c-26b7-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ranji-trophy-sehwag-manhas-hang-in-for-delhi-as-up-press-for-outright-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहवाग पर नाक बचाने का जिम्मा","category":{"title":"Cricket Archives","title_hn":"क्रिकेट आर्काइव","slug":"cricket-archives"}}
सहवाग पर नाक बचाने का जिम्मा
गाजियाबाद/ब्यूरो
Updated Mon, 05 Nov 2012 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम के चयन वाले दिन स्टार क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के सिर बड़ी जिम्मेदारी है। यूपी को सीधी जीत से रोकने के लिए दिल्ली को सहवाग का आसरा है। पहली पारी में 168 रन से पिछड़ी दिल्ली के दूसरी पारी में 197 रन पर चार विकेट गिर चुके हैं। उसकी बढ़त सिर्फ 29 रन की है।
विज्ञापन
राहत की बात यह है कि अनुभवी मिथुन मिन्हास के साथ कप्तान सहवाग क्रीज पर हैं। इससे पहले दिल्ली के स्टार बल्लेबाज एक बार फिर नहीं चले। गौतम गंभीर, विराट कोहली बड़ी पारी खेलने में असफल रहे, जबकि उन्मुक्त चंद पहली गेंद पर ही आउट हो गए।
विज्ञापन
इससे पहले खचाखच भरे नेहरू स्टेडियम पर रविवार की सुबह कप्तान सुरेश रैना और प्रवीण कुमार ने यूपी को मजबूत स्कोर की ओर बढ़ाया। आमिर और अली मुर्तजा के आउट होने के बाद रैना ने प्रवीण के साथ नौवें विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी की। रैना 112 गेंदों में नौ चौकों के साथ 55 रन बनाकर सुमित नरवाल का शिकार बने। असली मनोरंजन प्रवीण ने किया। उन्हें अंतिम विकेट के रूप में इम्तियाज का साथ मिला। उन्होंने 57 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से धुआंधार नाबाद 51 रन बनाए।
विज्ञापन
यूपी की पारी 403 रन पर सिमटी। नरवाल ने 71 पर चार और आशीष नेहरा ने 94 रन पर तीन विकेट लिए। अंगुली की चोट के चलते सहवाग दूसरी पारी में ओपनिंग के लिए नहीं उतरे। पारी के दूसरे ओवर में ही भुवनेश्वर कुमार की अंदर आती गेंद पर उन्मुक्त एलबीडब्लू करार दिए गए। यहां से गंभीर और विराट ने शानदार बल्लेबाजी की। जब लगा कि दोनों बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे हैं। तभी अली मुर्तजा की गेंद पर गंभीर विकेट कीपर आमिर को कैच दे बैठे।
उन्होंने चार चौकों और एक छक्के की मदद से 63 गेंदों में 47 रन बनाए। इसके बाद विराट भी 43 रन पर भुवनेश्वर की बेहतरीन आउट स्विंगर का शिकार बने। इम्तियाज ने पुनीत बिष्ट को 14 के स्कोर पर आउट किया। टी के दौरान सहवाग ने चोट का जायजा लेने के लिए अभ्यास किया। इसके बाद वह बल्लेबाजी के लिए उतरे। बेहद सावधानी से खेलते हुए उन्होंने 44 गेंदों में 21 रन बनाए हैं जबकि मिथुन 63 रन पर खेल रहे हैं। भुवनेश्वर ने 56 रन पर दो विकेट झटके।