{"_id":"bd5a0838-0bf4-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"pujara-unbeaten-158-in-vain-as-india-a-book-final-berth","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुजारा के नाबाद शतक के बावजूद हारा भारत बी","category":{"title":"Cricket Archives","title_hn":"क्रिकेट आर्काइव","slug":"cricket-archives"}}
पुजारा के नाबाद शतक के बावजूद हारा भारत बी
राजकोट/एजेंसी
Updated Mon, 01 Oct 2012 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनकेपी साल्वे चैलेंजर्स ट्राफी में चेतेश्वर पुजारा के नाबाद 158 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी के बावजूद भारत बी को भारत ए के खिलाफ बडे़ स्कोर वाले मैच में चार रन से हार का सामना करना पड़ा। भारत ए ने शिखर धवन (152) के शानदार शतक, रोबिन उथप्पा (67) और दिनेश कार्तिक के नाबाद 66 की मदद से चार विकेट पर 335 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। धवन ने 139 गेंदों की अपनी पारी में 20 चौके लगाए।
उथप्पा ने 77 गेंदों में सात चौके और दो छक्के तथा कार्तिक ने 40 गेंदों में नौ चौके और एक छक्का लगाया। इसके जवाब मे भारत बी कप्तान पुजारा के नाबाद 158 रन के बावजूद जीत हासिल नहीं कर पाई। भारत बी ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 331 रन बनाए। पुजारा ने 126 गेदों की अपनी पारी में 16 चौके और दो छक्के लगाए।
ओपनर श्रीकांत अनिरूद्ध ने 71 गेंदों में सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 63 रन की पारी खेली। भारत बी की ओर से मीडियम पेसर परविंदर अवाना ने 9 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि हर्षल पटेल और इकबाल अब्दुल्ला एक- एक विकेट झटकने में सफल रहे।