{"_id":"96dadb18-26b8-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"pujara-shah-make-england-sweat","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभ्यास में पुजारा ने ठोका शानदार पचासा","category":{"title":"Cricket Archives","title_hn":"क्रिकेट आर्काइव","slug":"cricket-archives"}}
अभ्यास में पुजारा ने ठोका शानदार पचासा
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 05 Nov 2012 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम की घोषणा से ठीक एक दिन पहले रविवार को चेतेश्वर पुजारा ने 87 रन की शानदार पारी खेल राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के सामने अपना दावा ठोक दिया है।
विज्ञापन
पुजारा और हिकेन शाह के पचासे की बदौलत मुंबई ‘ए’ ने तीन दिवसीय अभ्यास मैच में इंग्लैंड इलेवन को करारा जवाब देते हुए चार विकेट पर 232 रन बना लिए। दूसरे दिन स्टंप्स तक हिकेन 84 रन बनाकर और सूफियान शेख बिना खाता खोले क्रीज पर डटे हैं। मुंबई अब भी मेहमानों से 113 रन से पीछे है और उसके छह विकेट बाकी हैं।
विज्ञापन
इससे पहले इंग्लैंड इलेवन ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 345 रन पर घोषित कर दी थी। जवाब में मुंबई ‘ए’ की शुरुआत खराब रही। महज 47 रन के स्कोर पर उसने अपने दो विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में पुजारा ने शाह के साथ तीसरे विकेट के लिए 163 रन की साझेदारी कर मेजबानों को संकट से उबारा। पुजारा 262 मिनट तक क्रीज पर रहे और इस दौरान उन्होंने 184 गेंदों का सामना किया और 11 चौके जड़े। शाह ने 190 गेंदों में एक छक्का और नौ चौके उड़ाए।
विज्ञापन
संक्षिप्त स्कोर : इंग्लैंड इलेवन 9 विकेट पर 345 रन घोषित (मोर्गन 76, बेरेस्टो 118, समित 60, वेंगांकर 72/3, शार्दुल ठाकुर 53/3, जावेद 75/2)। मुंबई ‘ए’ 4 विकेट पर 232 रन (शिखर धवन 27, पुजारा 87, हिकेन 84*, एंडरसन 36/1, पनेसर 47/1)।