फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Cricket Archives ›   peterson says play to 2015 in three formats

2015 तक तीनों फॉरमेट में खेलूंगा: पीटरसन

Thu, 04 Oct 2012 11:49 PM IST
कोलंबो/खेल डेस्क
कोलंबो/खेल डेस्क Updated Thu, 04 Oct 2012 11:49 PM IST
विज्ञापन
peterson says play to 2015 in three formats
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के साथ समझौता कर लेने के बाद केविन पीटरसन ने कम से कम 2015 तक इंग्लैंड के लिए तीनों फॉरमेट में खेलने की प्रतिबद्धता जताई है।
विज्ञापन


पीटरसन ने कहा, ‘मैं इंग्लैंड के लिए तीन फॉरमेट में खेलने को तैयार हूं। मैंने वापसी की सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली है। मुझे उम्मीद है कि मैं 2015 के वर्ल्ड कप तक इंग्लैंड के लिए तीनों फॉरमेट में खेल सकूंगा। हालांकि यह इस बात पर भी निर्भर करेगा कि मेरा शरीर मुझे कब तक खेलने की इजाजत देता है। मैं इस अवसर पर अपने सभी टीम साथियों, इंग्लैंड के समर्थकों और ईसीबी से उन परिस्थितियों के लिए माफी मांगता हूं जो पिछले एक दो महीने में उत्पन्न हुई थीं। लेकिन अब सब कुछ ठीक हो चुका है और हम आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं।’
विज्ञापन


ईसीबी के अध्यक्ष जाइल्स क्लार्क ने भी कहा, ‘पीटरसन ने एंड्रयू स्ट्रॉस से भी माफी मांग ली है। वह अब पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना चाहते हैं। इंग्लैंड के कोच एंडी फ्लावर अब यह निर्धारित करेंगे कि पीटरसन की टीम में वापसी किस तरह होगी। इसके बाद राष्ट्रीय चयनकर्ता ज्योफ मिलर और इंग्लैंड टीम के निदेशक तय करेंगे कि पीटरसन को कब चुना जाए। लेकिन यह सब कुछ जल्द ही होगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed