फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Cricket Archives ›   Pakistan

पाकिस्तान

Fri, 15 Feb 2013 04:26 PM IST
Updated Fri, 15 Feb 2013 04:26 PM IST
विज्ञापन
 Pakistan
1947 में भारत से अलग होने के बाद 1948 में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की स्थापना हुई। आधिकारिक रूप से 1952 में पाकिस्तानी क्रिकेट को आईसीसी से पूर्ण कालिक सदस्यता मिली। शुरू में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का नाम बोर्ड ऑफ कंट्रोल फार क्रिकेट इन पाकिस्तान (B.C.C.P) था, लेकिन 1952 के बाद से इसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के नाम से जाना जाने लगा। पीसीबी पर पाकिस्तान सरकार का पूरा नियंत्रण है। इस बोर्ड में चुने जाने वाले सदस्यों पर अंतिम मुहर पाक सरकार लगाती है। पाकिस्तान ने 1992 का वनडे और 2009 का टी20 विश्व कप जीता है।
विज्ञापन


पहला टेस्ट
पाकिस्तान ने पहला टेस्ट मैच 1952 में भारत के खिलाफ दिल्ली में खेला था। इस टेस्ट मैच में पाकिस्तान को भारत के हाथों एक पारी और 70 रनों से हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान टीम की कमान अब्दुल कारदार के हाथों में थी।
विज्ञापन


पहला वनडे
पाकिस्तान ने पहला ने वनडे 11 फरवरी 1973 को क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इस मैच में पाकिस्तान को 22 रनों से हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान टीम के कप्तान इंतिखाब आलम थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहला टी20
पाकिस्तान ने पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 28 अगस्त 2006 को ब्रिस्टल में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इस मैच में पाक के कप्तान इंजमाम उल हक थे। यह मैच पाकिस्तान ने 5 विकेट से जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed