फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Cricket Archives ›   orissa stopped up on lower score

रणजी ट्रॉफी: यूपी को ढेर कर ओडिशा भी लड़खड़ाया

Sat, 29 Dec 2012 10:41 PM IST
कटक/एजेंसी
कटक/एजेंसी Updated Sat, 29 Dec 2012 10:41 PM IST
विज्ञापन
orissa stopped up on lower score
मध्यम तेज गेंदबाज दीपक बेहेरा (6-37) की घातक गेंदबाजी से ओडिशा ने उत्तर प्रदेश को रणजी ट्रॉफी ग्रुप ‘बी’ के पहले दिन 160 रन पर ढेर कर दिया। हालांकि यूपी ने भी पलटवार करते हुए स्टंप्स तक उसके पांच विकेट 70 रन पर गिरा दिए। उत्तर प्रदेश की तरफ से अक्षदीप नाथ ने 37, मुकुल डागर ने 29 और अली मुर्तजा ने 24 रन बनाए। ओडिशा के गेंदबाजों ने 34 अतिरिक्त रन दे डाले नहीं तो उत्तर प्रदेश की हालत और खराब होती। जवाब में ओडिशा की भी शुरुआत खराब रही और पहले दिन का खेल समाप्त होने तक उसने 23 ओवर में 70 रन पर पांच विकेट गंवा दिए। निरंजन बहेरा ने 17 रन बनाए जबकि हलधर दास 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। यूपी की ओर से इम्तियाज अहमद ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन


बारिश में धुला हरियाणा, जम्मू का मैच
हरियाणा और तमिलनाडु के बीच ग्रुप ‘बी’ मैच के पहले दिन का खेल वर्षा के कारण पूरी तरह धुल गया। कुछ यही हाल जम्मू कश्मीर और त्रिपुरा के बीच जम्मू में होने वाले मैच में रहा जहां लगातार बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका। मौसम विभाग की मानें तो यहां रविवार को भी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


उन्मुक्त शतक से चूके, दिल्ली का मजबूत स्कोर
युवा बल्लेबाज उन्मुक्त चंद की 82 रन की बेहतरीन पारी और मोहित शर्मा (53) तथा मिथुन मन्हास (54) के शानदार अर्धशतकों से दिल्ली ने विदर्भ के खिलाफ ग्रुप ‘बी’ मैच के पहले दिन चार विकेट पर 254 रन बना लिए हैं। दिल्ली ने टास जीतकर ‘करो या मरो’ के इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उन्मुक्त और कप्तान शिखर धवन (30) ने पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़कर दिल्ली को ठोस शुरुआत दी। उन्मुक्त ने फिर मोहित के साथ दूसरे विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उन्मुक्त ने 161 गेंदों की अपनी पारी में 13 चौके और एक छक्का लगाया। स्टंप्स के समय वैभव रावल 16 और विकास टोकस पांच रन बनाकर क्रीज पर थे। विदर्भ की ओर से श्रीकांत वाघ ने सर्वाधिक दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed