फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Cricket Archives ›   Now body fit play fiercely Yuvraj

अब बॉडी फिट, खेलूंगा जमकर: युवराज

Thu, 11 Oct 2012 11:45 PM IST
चंडीगढ़/अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 11 Oct 2012 11:45 PM IST
विज्ञापन
Now body fit play fiercely Yuvraj
स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह ने कहा कि अब मेरी बॉडी बेहतर सिग्नल दे रही है, इसलिए मैं अपना अधिक समय क्रिकेट को ही देना चाहता हूं। वे बृहस्पतिवार को अपने पिता योगराज सिंह के साथ एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग के लिए सेक्टर 16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम आए हुए थे।
विज्ञापन


युवी ने यहां आते ही पहले अपने होम ग्राउंड पर चक्कर लगाकर खुद को वार्मअप करते हुए पुरानी यादें ताजा की। इस दौरान वे पूरी तरह फिट दिखाई दे रहे थे। इस दौरान काफी संख्या में उनके प्रशंसकों की भीड़ उमड़ी। युवी ने भी गर्मजोशी से उन्हें ऑटोग्राफ दिए।
विज्ञापन


इस मौके पर युवी ने कहा कि कैंसर की वजह से लंबे समय से क्रिकेट से दूर रहने के बाद दोबारा वापसी करना किसी जीत से कम नहीं था। मैं ही जानता हूं कि मैंने क्रिकेट को कितना मिस किया। युवराज सिंह ने अपनी दूसरी पारी के न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए टी-20 मैच के बारे में कहा कि उस मैच के लिए मैं काफी बेकरार था और जब मैदान पर उतरा तो उसका अनुभव ही सबसे अलग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमारी से न मानें हार
युवी ने अपने फैंस के लिए कहा कि जो लोग गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं, वे हार न मानते हुए इनसे लड़ें और दोबारा से अपने फिल्ड में लौटें।

हर मैच के बाद सुधर रहा गेम
युवी ने कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप में खेले गए हर मैच के बाद मैंने अपनी गेम में सुधार किया। हालांकि मैंने बल्लेबाजी में अधिक नहीं किया, लेकिन गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने में जरूर कामयाब रहा। अब मेरा पूरा ध्यान घरेलू क्रिकेट की तरफ रहेगा। दलीप ट्रॉफी के लिए मैंने बंगलूरू सहित एनसीए में नेट पर काफी लंबा अभ्यास किया है। मुझे पता है कि चार दिवसीय मैच के पहले दिन मुझे थकान जरूर होगी, लेकिन मुझे खुद पर भरोसा है कि मैं इस फारमेट में भी ढल जाऊंगा। इसका फायदा आगामी सीरीज में मिलेगा।

‘कैंसर से जंग’ पर डॉक्यूमेंट्री जल्द
स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह जल्द ही एक डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से अपने फैंस को कैंसर से लड़ने और दोबारा मैदान पर उतरने के उनके संघर्ष को बयां करेंगे। चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में इस डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग हुई।


इसमें उनकी फिटनेस, उनके पिता से उनकी बातचीत और उनके अनुभव को फिल्माया गया। यह कार्यक्रम कलर्स चैनल पर तीन सीजन में जल्द प्रसारित होगा, जिसे तीन महीने से शूट किया जा रहा है। इस डॉक्यूमेंट्री में 2012 टी-20 वर्ल्ड कप में उनकी परफारमेंस को भी शूट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed