{"_id":"75991e2e-13d0-11e2-abb2-d4ae52bc57c2","slug":"nehra-syas-i-have-enough-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुझमें अभी काफी क्रिकेट बाकी: नेहरा","category":{"title":"Cricket Archives","title_hn":"क्रिकेट आर्काइव","slug":"cricket-archives"}}
मुझमें अभी काफी क्रिकेट बाकी: नेहरा
सोमनाथ मिंटू/ऊना
Updated Thu, 11 Oct 2012 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अभी और सेवाएं देने की प्रबल इच्छा रखते हैं। आईसीसी विश्व कप 2011 के सेमीफाइनल में पाकिस्तान के साथ मैच खेलते समय नेहरा चोटिल होने के चलते टीम इंडिया से बाहर हो गए थे। फिट होने के बाद वे टीम इंडिया में वापसी के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जश्न-ए-क्रिकेट का आगाज ऊना में आशीष नेहरा ने किया। 13 जनवरी 2013 को भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में प्रस्तावित एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच होगा। इसी के चलते स्पर्धा से प्रदेश भर से तेज गेंदबाजों की खोज की जा रही है।
बकौल नेहरा वह घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए एक दिवसीय और टी-20 क्रिकेट मैचों के लिए हर समय उपलब्ध हैं। जबकि उन्होंने माना कि वह 4 और 5 दिवसीय मैचों में लंबे समय से उपस्थिति दर्ज नहीं करवा पाए हैं। स्थानीय इंदिरा स्टेडियम पहुंचे आशीष नेहरा ने अमर उजाला से बातचीत में माना कि क्रिकेट में बल्लेबाजों और स्पिनरों की अपेक्षा तेज गेंदबाजों की खेलने की उम्र कम होती है। लेकिन वह पिछले 12 वर्ष से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर टीम इंडिया के लिए सेवाएं दे रहे हैं और आगे भी इस क्रम को जारी रखना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि कई तेज गेंदबाज 37 या 38 वर्ष तक भी खेलना जारी रखते हैं।
विज्ञापन
हाल ही में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के बाहर होने के संदर्भ में पूछे जाने पर नेहरा ने कहा कि टी-20 क्रिकेट का प्रारूप बेहद अनिश्चितता भरा है। इसमें दो से तीन ओवर पूरे मैच का नक्शा बदल देते हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप से भारतीय टीम के बाहर होने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने आईपीएल को केवल भारत ही नहीं अपितु पूरे विश्व के युवा क्रिकेटरों के लिए बेहतर मंच करार दिया है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत के पास अच्छे तेज गेंदबाज हैं। पिछले एक वर्ष के दौरान लगभग 10 से 12 गेंदबाजों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण किया है, जो काफी प्रतिभाशाली हैं। यही गेंदबाज अपने हुनर के दम पर भारतीय क्रिकेट को नई बुलंदियां दे सकते हैं।