फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Cricket Archives ›   mohinder amarnath shacked from bcci selection committee

चयन समिति से धोनी ने करवाया अमरनाथ को बाहर?

Thu, 27 Sep 2012 02:19 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 27 Sep 2012 02:19 PM IST
विज्ञापन
mohinder amarnath shacked from bcci selection committee
पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ को बीसीसीआई की चयन समिति से हटा दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सालाना आम बैठक (एजीएम) में यह फैसला लिया गया। हालांकि बर्खास्तगी की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ मनमुटाव के कारण मोहिंदर अमरनाथ को पद से हटाया गया है। पिछले साल इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली निराशाजनक हार के बाद अमरनाथ महेंद्र सिंह धोनी को टेस्ट कप्तान से हटाना चाहते थे लेकिन श्रीकांत ने इससे इनकार कर दिया। इसी के बाद से दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो अब अमरनाथ की जगह पूर्व दिग्गज रोजर बिनी को चयन समिति में शामिल किया जा सकता है। भारत के लिए 69 टेस्ट और 85 वन-डे खेलने वाले अमरनाथ को पिछले साल चयन समिति में शामिल किया गया था। हालांकि बीसीसीआई के किसी भी अधिकारी ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed