फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Cricket Archives ›   Mitchell won the sixes administered to Perth thrilling win

मिचेल के छक्कों से पर्थ की रोमांचक जीत

Sat, 20 Sep 2014 11:05 PM IST
एजेंसी/मोहाली
एजेंसी/मोहाली Updated Sat, 20 Sep 2014 11:05 PM IST
विज्ञापन
Mitchell won the sixes administered to Perth thrilling win

आखिरी ओवर की दो गेंद, और जीत के लिए 12 रन, ऐसे में किसी भी बल्लेबाज पर दवाब लाजिमी होता है और पलड़ा अकसर गेंदबाजी करने वाली टीम का भारी होता है।

विज्ञापन


लेकिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मिचले मॉर्श ने दबाव से पार पाते हुए नाजुक मौके पर वो कारनामा कर दिया जो क्रिकेट इतिहास में बहुत कम देखने को मिलता है।

165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यह मुश्किल स्थिति डॉल्फिंस के खिलाफ पर्थ स्कोचर्स टीम की थी। सामने स्ट्राइक पर थे मिचेल मॉर्श और गेंदबाजी कर रहे थे मीडियम पेसर रोबी फ्रायलिंक।
विज्ञापन


मिचेल ने रोबी की पांचवीं गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से गेंद को स्टेडियम के बीच पहुंचा दिया। अब पर्थ स्कोचर्स को जीत के लिए अंतिम गेंद पर भी छक्के की जरूरत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेडियम में बैठे सभी दर्शकों की सांसे थम चुकी थी।...और आखिर में वो हुआ जो बहुत कम देखने को मिलता है।

मॉर्श ने रोबी फ्रायलिंक की लो फुलटॉस गेंद को साइटस्क्रीन के ऊपर से बाउंड्री के पार पहुंचाकर टीम को चार विकेट से जीत दिला दी।

मिचेल मॉर्श के आखिरी ओवर की आखिरी दो गेंदों पर लगाए गए इन दो छक्कों से पर्थ स्कोचर्स ने डॉल्फिंस को हराकर चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया।


‘मैन ऑफ द मैच’ बने मॉर्श ने 26 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों के साथ 40 रन की नाबाद पारी खेली।

सैम व्हाइटमैन ने भी 32 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के के साथ 45 रन की धुआंधार पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए छह ओवरों में 49 रन की साझेदारी भी निभाई।

इससे पहले डॉल्फिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 164 रन बनाए। खेया जोंडो ने 50 गेंदों में सात चौकों के साथ सर्वाधिक 63 रन की पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed