फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Cricket Archives ›   Lahore Lions defeated the champions Mumbai Indians

लाहौर लांयस ने चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराया

Sun, 14 Sep 2014 12:06 AM IST
एजेंसी/रायपुर
एजेंसी/रायपुर Updated Sun, 14 Sep 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
Lahore Lions defeated the champions Mumbai Indians

कप्तान रोहित शर्मा के बगैर मैदान में उतरी गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग राउंड में हार का स्वाद चखना पड़ा।

विज्ञापन


मुंबई को पाकिस्तान की लाहौर लायंस टीम ने छह विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार से मुंबई टीम के लिए न सिर्फ अपने खिताब को बचाने की बल्कि मुख्य ड्रा में पहुंचने की राह भी मुश्किल हो गई है।
विज्ञापन


इस मुकाबले में लाहौर लायंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और सितारों से सजी मुंबई टीम को निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर सिर्फ 135 रन पर रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाहौर लायंस टीम के लिएतेज गेंदबाज चीमा और रियाज ने दो-दो जबकि आसिफ रजा ने एक विकेट झटका।

जवाब में लाहौर लायंस ने 18.4 ओवर में चार विकेट पर 139 रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली।

नासिर जमशेद और अहमद शहजाद ने पहले विकेट के लिए 51 रन जोड़कर जीत की नींव रखी। जमशेद ने 24 गेंदों पर तीन चौकों के साथ 26 रन बनाए।

शहजाद 33 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के के साथ 34 रन बनाकर स्पिनर प्रज्ञान ओझा का शिकार बने।

उमर अकमल 18 गेंदों में चार चौकों और दो छक्के के साथ 38 जबकि आसिफ रजा सात गेंदों में दो चौकों के साथ 14 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले लाहौर के तेज गेंदबाजों आसिफ रजा, वहाब रियाज और एजाज चीमा की घातक गेंदबाजी के आगे मुंबई का शीर्षक्रम लड़खड़ा गया।

मुंबई ने तीन विकेट सिर्फ 23 रन पर गंवा दिए। ओपनर लेंडल सिमंस (07) को चीमा ने पवेलियन की राह दिखाई। अगली ही गेंद पर चीमा ने जलज सक्सेना को खाता खोले बिना चलता कर मुंबई को दोहरा झटका दिया।


अंबाती रायडू तीन रन बनाकर आसिफ रजा का शिकार बने। माइक हसी और आदित्य तारे ने चौथे विकेट के लिए 44 रन जोड़कर पारी संभालने की कोशिश की।

वहाब रियाज ने हसी (28) को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। कप्तान कीरोन पोलार्ड ज्यादा देर विकेट पर नहीं टिक सके और छह रन बनाकर आउट हो गए।

इस बीच रियाज ने दूसरा छोर संभाले तारे को भी पवेलियन लौटाया। तारे ने 36 गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों के साथ 37 रन बनाए।

आखिरी ओवरों में हरभजन सिंह ने 10 गेंदों में पर एक चौके और दो छक्कों के साथ 18 रन की जबकि प्रवीण कुमार ने 14 गेंदों पर तीन चौकों के साथ नाबाद 20 रन की पारी खेलकर मुंबई को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed