{"_id":"c5a4c442d2953d532a26c450a66a263e","slug":"kumble-and-srinath-to-open-clubs-in-districts-opposed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंबले और श्रीनाथ ने किया जिलों में क्लब खोलने का विरोध","category":{"title":"Cricket Archives","title_hn":"क्रिकेट आर्काइव","slug":"cricket-archives"}}
कुंबले और श्रीनाथ ने किया जिलों में क्लब खोलने का विरोध
एजेंसी/बेलगाम
Updated Wed, 20 Aug 2014 08:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के विभिन्न जिलों में उदीयमान क्रिकेटरों के लिए टर्फ विकेट बनाने की जरूरत पर जोर देते हुए पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले और तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के क्लब बनाने के कदम का विरोध किया है।
विज्ञापन
यह मुद्दा केएससीए की वार्षिक बैठक में सामने आया जब पूर्व अध्यक्ष कुंबले और श्रीनाथ क्लब बनाए जाने का विरोध करते हुए बैठक के बीच में से उठकर चले गए।
श्रीनाथ ने कहा कि अगर क्रिकेट को दूर दराज के जिलों में बढ़ावा दिया गया था तो हमें बंगलूरू, मैसूर, हुबली और मैंगलोर की तरह वहां पर भी 25 टर्फ विकेट बनाने की जरूरत थी।
विज्ञापन
श्रीनाथ ने कहा, ‘हमें जूनियर क्रिकेटरों के लिए भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध करानी होगी लेकिन केएससीए जो अब कर रहा है उससे जिलों में इस खेल को बढ़ावा देने के लिए लड़कों और लड़कियों को कोई मदद नहीं मिलेगी।’
विज्ञापन
केएससीए के पूर्व सचिव श्रीनाथ की यह टिप्पणी उस फैसले के विरोध में आयी है जिसमें पूर्व टेस्ट बल्लेबाज ब्रिजेश पटेल ने जिले में 120 करोड की लागत वाले क्लब के निर्माण वाला प्रस्ताव रखा।
श्रीनाथ और कुंबले मनभावन सुविधाएं देने के बजाय क्रिकेट के लिए बेहतर आधारभूत ढांचे के निर्माण की मांग कर रहे है।
पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ‘यह प्रस्ताव रुपयों की बर्बादी के सिवाय और कुछ नहीं है। इसकी बजाय उन्हें हुबली, धरवाड, गुलबर्ग और अन्य जिलों में अच्छे क्रिकेट स्टेडियम बनवाने चाहिए।
कर्नाटक प्रीमियर लीग के बारे में श्रीनाथ ने कहा कि युवाओं को पहले व्यावहारिक ज्ञान पर ज्यादा ध्यान लगाना चाहिए और पैसों के लालच में नहीं फंसना चाहिए।’