{"_id":"2075a5d6-51ae-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"is-dhoni-deserve-captaincy-for-next-world-cup-2015","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या धोनी 2015 विश्व कप के लिए उपयुक्त कप्तान हैं?","category":{"title":"Cricket Archives","title_hn":"क्रिकेट आर्काइव","slug":"cricket-archives"}}
क्या धोनी 2015 विश्व कप के लिए उपयुक्त कप्तान हैं?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 29 Dec 2012 05:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2011 का विश्व कप जीतने बाद से ही कप्तान धोनी के बुरे दिन शुरू हो गए। पहले विदेश और अब घरेलू मैदानों पर टीम इंडिया की हार ने धोनी की कप्तानी पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बावजूद इसके बीसीसीआई के चयनकर्ता यह मानते हैं कि धोनी 2015 विश्व कप की तैयारी के लिए बेहतर रणनीति तैयार कर सकते हैं। अगर ऐसा है तो क्या यह मान लिया जाए कि 2015 विश्व कप में भारत की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में ही रहेगी।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो चयनकर्ताओं ने धोनी से कहा है कि वह उन खिलाड़ियों की पहचान करें जिनकी उन्हें 2015 वर्ल्ड कप के लिए जरूरत होगी। चयनकर्ताओं ने धोनी से ‘ब्लू प्रिंट’ तैयार करने को कहा है। धोनी से पूछा गया है कि किस तरह ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले वर्ल्ड कप को जीता जा सकता है। इससे यह संकेत मिलता है कि धोनी 2015 तक वन-डे कप्तान बने रह सकते हैं। साथ ही इस बात के भी संकेत मिल रहे हैं कि धोनी आने वाले समय में टेस्ट की कप्तानी नहीं करेंगे।
विज्ञापन