{"_id":"231153a2-8706-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"is-axing-sehwag-better-strategy-for-team-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरू की जगह किसी को टीम में न रखना क्या बेहतर रणनीति है?","category":{"title":"Cricket Archives","title_hn":"क्रिकेट आर्काइव","slug":"cricket-archives"}}
वीरू की जगह किसी को टीम में न रखना क्या बेहतर रणनीति है?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 07 Mar 2013 02:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने के बाद टीम इंडिया ने अंतिम दो टेस्ट से सहवाग को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। ये अलग बात है कि सहवाग की जगह किसी को टीम में नहीं लिया गया है। सहवाग का टीम से बाहर होना तय माना जा रहा था।
विज्ञापन
ऐसे में सवाल यह उठता है कि अगर सहवाग की जगह किसी को टीम में लेना नहीं था तो क्या उन्हें टीम से बाहर करना जरूरी था? सहवाग के विकल्प के रूप में गौतम गंभीर को टीम में रखा जा सकता था। हालांकि टीम में शिखर धवन बतौर ओपनर हैं।
विज्ञापन
एक तरह से टीम इंडिया ने अगले दो टेस्ट के लिए टीम मे कोई बदलाव नहीं किया है। उम्मीद की जानी चाहिए कि विनिंग टीम अपने प्रदर्शन को आगे बढ़ाते हुए बचे दो टेस्ट मैच में भी जीत दर्ज कर पाएगी।
विज्ञापन
सहवाग को खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर कर दिया गया है। वहीं गौतम गंभीर एक बार फिर से चयनकर्ताओं की उम्मीद पर खड़े नहीं उतर पाए।
टीम में शामिल नहीं करने से निराश सहवाग ने एक निजी टीवी चैनल को बताया कि मेरा करियर खत्म नहीं हुआ है। मैं भारतीय टीम में फिर वापसी करूंगा।
टीम इंडियाः महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान व विकेटकीपर), मुरली विजय, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, शिखर धवन, रविंद्र जडेजा, इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, हरभजन सिंह, आर अश्विन, प्रज्ञान ओझा, अजिंक्य रहाणे, अशोक डिंडा, चेतेश्वर पुजारा।