फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Cricket Archives ›   intresting facts about sachin tendulkar

सचिन से जुड़े ये रोचक तथ्य, क्या जानते हैं आप?

Fri, 19 Apr 2013 05:52 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 19 Apr 2013 05:52 PM IST
विज्ञापन
intresting facts about sachin tendulkar

1- सचिन जब अपने कोच के साथ अभ्यास करते थे। उनके कोच स्टंप पर एक रुपए का सिक्का रख देते, जो गेंदबाज सचिन को आउट करता, वह सिक्का उसी को मिलता था।

विज्ञापन

यदि सचिन आउट नहीं हुए और पूरे समय बल्लेबाजी करने में सफल हो जाते, तो ये सिक्का सचिन को मिलता था। सचिन के पास इस तरह के 13 सिक्के आज भी हैं।
2- 1988 में स्कूल के एक हैरिस शील्ड मैच के दौरान साथी बल्लेबाज विनोद कांबली के साथ सचिन ने ऐतिहासिक 664 रनों की नाबाद साझेदारी की।
विरोधी पक्ष ने मैच आगे खेलने से इंकार कर दिया। सचिन ने इस मैच में 320 रन और प्रतियोगिता में हजार से भी ज्यादा रन बनाए।
3- सचिन राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित एकमात्र क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उनका 2008 मे पद्म विभूषण भी मिल चुका है।
4- सचिन तेंदुलकर हर साल 200 बच्चों के पालन पोषण की जिम्मेदारी 'अपनालय' से लेते हैं।
5- सचिन तेंदुलकर गेंदबाजी और बल्लेबाज़ी दाए हाथ से करते हैं किंतु लिखते बायें हाथ से हैं।
6- हेडन ने अपनी किताब लिखा है कि 2008 में मोहाली टेस्ट के दौरान जब सचिन ने सर्वाधिक टेस्ट रन का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। मैदान पर इतना उत्साह था कि 20 मिनट तक आतिशबाजी के कारण खेल रोकना पड़ा ताकि धुंआ छट जाए।
विज्ञापन

7- गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले सचिन को पत्नी अंजलि और बच्चों के लिए ब्रेक फास्ट बनाना अच्छा लगता है। यही नहीं, साल 1998 में पूरी टीम के लिए उन्होंने बैंगन का भर्ता बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

8- सचिन के पिता रमेश तेंदुलकर एक उपन्यासकार थे। वो अपने बेटे का नाम
अपने प्रिय संगीतगार सचिन देवबर्मन के नाम पर रखा था।
9- उनके बड़े भाई 'अजीत तेंदुलकर' ने उन्हें खेलने के लिये प्रोत्साहित किया था। सचिन के एक भाई नितिन तेंदुलकर और एक बहन सवितई तेंदुलकर भी हैं।
10- सचिन की दो संतान है - पुत्री सारा और पुत्र अर्जुन। क्रिकेट के अलावा वे अपने ही नाम के एक सफल रेस्टोरेंट के मालिक भी हैं।
11- सचिन ने शारदाश्रम विद्यामंदिर में अपनी शिक्षा ग्रहण की। तेज़ गेंदबाज़ बनने के लिये उन्होंने एम.आर.एफ. पेस फाउंडेशन के अभ्यास कार्यक्रम में शिरकत की।
12- सचिन ने अपना पहला प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच मुंबई के लिये 14 वर्ष की उम्र मे खेला।
13- क्रिकेट इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में से एक सर डोनॉल्ड ब्रेडमैन ने तेंदुलकर की यह कहते प्रशंसा की कि पिछले 50 वर्षों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले बेशुमार बल्लेबाज़ों में सिर्फ़ तेंदुलकर उनकी शैली के निकट पहुंच सके हैं।
14- सचिन विश्व के एकमात्र खिलाड़ी हैं जिसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगाये हैं।
15- सचिन क्रिकेट में सुनील गावस्कर बनना चाहते थे लेकिन जब वो मैं बड़े हुए तो विवियन रिचर्डस ने उन्हें आकर्षित किया।
16- सचिन तेंदुलकर ने जब पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था तब उन्होंने महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर द्वारा गिफ्ट किए हुए पैड्स को पहना था।
17- सचिन सबसे ज्यादा टेस्ट पारी खेलने वाले खिलाड़ी हैं। सचिन ने अब तक 194 टेस्ट में 320 पारिय़ां खेली हैं।
18- इंग्लिश स्पिनर एश्ले गिल्स ऐसे पहले गेंदबाज हैं जिनकी गेंद पर सचिन 2002 में स्टंप आउट हुए थे।
19- सचिन 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले वनडे में शून्य पर आउट हो गए थे।
20- उन्होंने पहला अर्धशतक 9वें वनडे में लगाया था।
21-सचिन ने 11 साल की उम्र में पहली बार क्रिकेट बैट थामा।
22-रणजी ट्रॉफी व दिलीप ट्रॉफी के पदार्पण मैच में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी।
23-16 साल 256 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट 1989 में कराची में खेला।
24-18 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो शतक लगाए, जिनमें सिडनी में 148 रन और पर्थ में 114 रनों की पारी खेली।
25-23 साल की उम्र में सचिन भारतीय टीम के कप्तान बने।
26-100 टेस्ट मैच खेलने वाले सबसे युवा खिलाडी़।
27-सचिन ने 185 वनडे मैच में लगातार क्रिकेट खेलने का रिकॉर्ड बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed