फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Cricket Archives ›   intresting facts about sachin's family

क्रिकेट से अलग सचिन की दुनिया

Sat, 20 Apr 2013 06:33 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 20 Apr 2013 06:33 PM IST
विज्ञापन
intresting facts about sachin's family

1. सचिन का नाम उनके पिता रमेश तेंदुलकर ने उनके चहेते संगीतकार सचिन देव बर्मन के नाम पर रखा था।

विज्ञापन

2. सचिन के बड़े भाई का नाम अजित तेंदुलकर और छोटे भाई का नाम नितिन तेंदुलकर है।
3. सचिन के बड़े भाई अजित तेंदुलकर ने सचिन को क्रिकेट सीखने के लिए प्रोत्साहित किया।
4. सचिन की बहन भी है जिनका नाम सवितई तेंदुलकर है।
5. बचपन में सचिन जॉन मैकनरो के फैन थे और उन्हें कॉपी करने के लिए वो अपने बालों की चोटी बनाते थे।
6. घरवाले बताते हैं कि सचिन बचपन में सोते समय क्रिकेट बैट को साथ लेकर सोते थे।
7. सचिन को मुंबई का वड़ा पॉव बहुत पसंद है और बचपन में वो अपने दोस्त विनोद कांबली को मैच में हराकर वड़ा पॉव की शर्त जीत लेते थे।
8. भारतीय संगीतकारों में सचिन का सबसे ज्यादा किशोर कुमार पसंद है। सचिन हमेशा वॉकमैन पर किशोर कुमार के गाने सुनते हैं।
9. नॉनवेज में सचिन को सी फूड बहुत पसंद है।
10. खाने के शौक के चलते सचिन ने अपने ही नाम से दो रेस्टोरेंट खोले हैं जो काफी सफल हैं।
11. सचिन गणेश भक्त हैं और नियमित तौर पर सिद्धिविनायक जाते रहते हैं।
12. कमाल की बात है कि सचिन बैटिंग तो दाएं हाथ से करते हैं लेकिन खाना खाने और लिखते समय बाएं हाथ का प्रयोग करते हैं।
13. भारत में घूमने के लिए मसूरी सचिन का पसंदीदा स्थल है।
14. फिल्म उमराव जान का गाना इन आंखों की मस्ती के....सचिन का पसंदीदा फिल्मी गीत है।
15. सचिन की पत्नी अंजलि तेंदुलकर उनसे चार साल बढ़ी हैं।
16. अंजलि तेंदुलकर ब्रिटिश मां और गुजरात के उद्योगपति अशोक महेता की बेटी हैं।
17. सचिन ने पहली बार अंजलि को मुंबई हवाई अड्डे पर देखा और देखते ही प्यार कर बैठे।
18. सचिन और अंजलि का रोमांस शुरू हुआ तो सचिन को पता चला कि अंजलि क्रिकेट की एबीसी भी नहीं जानती।
19. बकौल सचिन वो अंजलि की इसी क्रिकेट अज्ञानता पर मर मिटे।
20. सचिन और अंजलि का रोमांस चार साल चला और आखिरकार 1995 में दोनों ने शादी कर ली।
21. सचिन और अंजलि के विवाह की सालगिरह 25 मई को आती है।
22. सचिन ने अंजलि को प्रपोज करने के लिए उनके क्लीनिक के काफी चक्कर लगाए।
23. सचिन के दो बच्चों के नाम सारा और अर्जुन हैं।
24. सचिन का कहना है कि वो अपनी बीवी से डरते हैं।
25. कहा जाता है कि सचिन जितने विनम्र है अंजलि उतनी ही संकोची स्वभाव की है।
26. अंजलि ने आज तक किसी भी पत्रकार को इंटरव्यू नहीं दिया है।
27. अंजलि ने टीवी पर सचिन के साथ एक ही बार पत्रकारों से बात की। मौका था डीडी नेशनल पर।
28. क्रिकेट के अलावा वे अपने ही नाम के एक सफल रेस्टोरेंट के मालिक भी हैं।
29. सचिन और अंजलि मिलकर 200 गरीब बच्चों को हर साल मदद करते हैं।
30. एक बार सचिन की अपने पड़ोसी से किसी बात को लेकर अनबन हुई, बाद में सचिन ने पड़ोसी को चिट्ठी लिखकर माफी मांगी। प़ड़ोसी सचिन की सादगी के आज तक कायल हैं।

31. सचिन का कहना है कि उन्होंने पत्नी से पहला झूठ बीएमडब्ल्यू कार को लेकर बोला था।
32.सचिन ने अपने शुरुआती दौर में बहुत संघर्ष किया।
33.सचिन के पास एक ही क्रिकेट ड्रेस थी, जिसे रोज शाम धोकर जब सचिन सुबह प्रैक्टिस पर जाते तो जेब गीली ही रह जाती थीं। सचिन आज भी उन दिनों की याद रखते हैं।
विज्ञापन

34.सचिन घर से दूर अपनी काकी के घर रहा करते थे, जिससे उन्हें क्रिकेट की साधना में बाधा न हो।
35.सचिन का पूरा परिवार पांच मंजिला बंगला 19-ए, पेरी क्रॉस रोड पर रहता है।
36.8900 वर्ग फीट इलाके में बने इस बंगले में 5 मंजिलें हैं।
37.ग्राउंड फ्लोर पर गणेशजी का मंदिर है। दूसरी मंजिल को कंट्रोल रूम बनाया गया है।
38.इस बंगले को बनाने में सचिन को कुल 100 करोड़ का खर्च करने पड़े।
39.देखने में तो ये बंगला तीन मंजीला लगता है, लेकिन असल में ये 5 मंज़िला है।
40.इनमें 2 मंजिलें अंडरग्राउंड है जबकि बाकी 3 इनके ऊपर बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed