फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Cricket Archives ›   india reaches third place in icc t20 ranking

टी-20 रैंकिंग में तीसरे पायदान पर पहुंची टीम इंडिया

Mon, 24 Sep 2012 02:20 PM IST
कोलंबो/इंटरनेट डेस्क
कोलंबो/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 24 Sep 2012 02:20 PM IST
विज्ञापन
india reaches third place in icc t20 ranking
हरभजन सिंह और पीयूष चावला की फिरकी की बदौलत इंग्लैंड पर शानदार जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया ने आईसीसी टी-20 रैंकिंग में भी छलांग लगाई है। टीम इंडिया टी-20 के आईसीसी रैंकिंग में 116 रेटिंग प्वाइंट के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


आईसीसी द्वारा जारी की गए ताजा रैंकिंग के अनुसार दक्षिण अफ्रीका 134 रेटिंग प्वाइंट के साथ पहले स्थान पर है। इंग्लैंड 124 रेटिंग प्वाइंट के साथ दूसरे स्थान, श्रीलंका 115 प्वाइंट के साथ चौथे और पाकिस्तान 112 रेटिंग प्वाइंट के साथ पांचवें स्थान पर है।
विज्ञापन


बल्लेबाजी में सुधार की गुंजाइश
क्रिकेट पंडितों की राय में टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड और अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की बल्लेबाजी बहुत अच्छी नहीं रही है। हालांकि भारतीय गेंदबाजी में जरूर बेहतर प्रदर्शन किया है। रविवार को खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 32 गेंद शेष रहते 90 रन से रौंद दिया था। इस जीत से टीम इंडिया का निश्चय ही मनोबल बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरभजन की वापसी शानदार
भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हरभजन सिंह की शानदार वापसी को 'वर्तमान स्थिति' में एक बढ़िया कमबैक कहा है। धोनी के मुताबिक, उन्होंने हरभजन को इससे बेहतर गेंदबाजी करते हुए देखा है, लेकिन यह भी एक शानदार वापसी कही जा सकती है। वह कमबैक कर रहे थे और ऐसी स्थिति में यह बेहतर प्रदर्शन कहा जा सकता है। धोनी ने उम्मीद जताई कि हरभजन इससे भी बेहतर गेंदबाजी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed