{"_id":"eefd4e80-0cc7-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"india-one-run-win-not-big-enough-to-qualify","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने मैच जीता लेकिन विश्व कप में सफर समाप्त","category":{"title":"Cricket Archives","title_hn":"क्रिकेट आर्काइव","slug":"cricket-archives"}}
भारत ने मैच जीता लेकिन विश्व कप में सफर समाप्त
कोलंबो/एजेंसी
Updated Wed, 03 Oct 2012 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप में एक रन की रोमांचक जीत के बावजूद भारत की टूर्नामेंट से विदाई हो गई। सुपर-8 के निर्णायक मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 152 रन बनाए और एक गेंद बाकी रहते उन्हें 151 पर आलआउट कर दिया। लेकिन यह जीत भारत के िलए नाकाफी थी। क्योंकि अंकों के आधार पर उसकी आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के साथ बराबरी तो हो गई लेकिन नेट रनरेट में दोनों ने भारत से बाजी मार ली। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को कम से कम 32 रन से जीत की दरकार थी। यह रोमांचक जीत भारत के लिए सिर्फ सांत्वना भरी ही रही।
आखिरी ओवर में अफ्रीकी टीम को जीत के लिए 14 रन की दरकार थी और उसके दो विकेट बाकी थे। एल्बी मोर्कल ने पहली ही गेंद को छक्के के लिए उड़ा दिया। लेकिन अगली ही गेंद पर बालाजी ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। चौथी गेंद पर एल्बी के भाई मोर्ने ने गेंद पर फिर सिक्सर जड़ दिया। लेकिन अगली की गेंद पर बालाजी ने मोर्ने को भी क्लीन बोल्ड कर डाला।
भारत vs दक्षिण अफ्रीका के फुल स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें
विज्ञापन
16 रन तक हाशिम अमला और जाक कालिस को पेवेलियन भेजने के बाद शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया का गणित सबसे ज्यादा फफ डू प्लेसिस ने खराब किया। प्लेसिस ने एक छोर कमजोर रहने के बावजूद 38 गेंदों पर 38 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 65 रन ठोककर अपनी टीम को मुकाबले में बनाए रखा। जेपी डुमिनी (16) दूसरे सबसे बड़े स्कोरर रहे। मैच बेहद उतार-चढ़ाव वाला रहा। दोनों ही टीमों की खामियां साफ थी। अच्छी ओपनिंग साझेदारी और पुख्ता गेंदबाजी का न होना यहां भी टीम इंडिया की समस्या बनता दिखा तो स्पिनरों के खिलाफ दक्षिण अफ्रीकी टीम की कमजोरी एक बार फिर साबित हुई। मुकाबला कहीं भी किसी एक टीम के पक्ष में जाता नहीं दिखा।
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डीविलियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारतीय टीम को छह विकेट पर 152 रन पर रोक दिया। भारत की शुरुआत खराब रही जब गौतम गंभीर आठ रन बनाकर आउट हो गए। वीरेंद्र सहवाग भी 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। विराट कोहली के दो रन पर आउट होने से भारत को करारा झटका लगा।
युवराज सिंह ने 15 गेंदों में एक चौके और दो छक्के के साथ 21 रन बनाए लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके। 68 रन पर चार विकेट गिरने के बाद सुरेश रैना और रोहित शर्मा ने पांचवें विकेट के लिए 44 रन जोड़े। रोहित ने 27 गेंदों में दो चौकों के साथ 25 रन की धीमी पारी खेली। धोनी ने रैना के साथ छठवें विकेट के लिए चार ओवर में 40 रन जोड़े। रैना ने 34 गेंदों में पांच चौकों के साथ 45 रन बनाए जबकि धोनी 13 गेंदों में 23 रन बनाकर नाबाद रहे।
रैंकिंग में लुढ़की दक्षिण अफ्रीकी टीम
टूर्नामेंट की शुरुआत टॉप रैंकिंग से करने वाली द. अफ्रीकी टीम टी-20 वर्ल्ड कप के खत्म होने तक आईसीसी रैंकिंग में गिरकर पांचवें स्थान पर पहुंच गई। जबकि भारत को जीत का फायदा मिला और वह दूसरे पायदान पर पहुंच गया। भारत के हाथों एक रन से हार के साथ ही अफ्रीकी टीम औंधे मुंह गिरी। सुपर-8 में वह एक भी मैच नहीं जीत सकी।