फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Cricket Archives ›   ICC withdrawn Pakistani umpire from India-South Africa series

शिवसैनिकों का विरोध, सीरीज से हटाए गए पाकिस्तानी अंपायर

Mon, 19 Oct 2015 09:21 PM IST
Updated Mon, 19 Oct 2015 09:21 PM IST
विज्ञापन
ICC withdrawn Pakistani umpire from India-South Africa series

भारत और दक्षिण अफ्रिका के बीच हो रहे पांच एक दिवसीय मैचों की सीरीज से पाकिस्तान के दो अंपायरों को हटा दिया गया है। मुंबई में आयोजित होने वाले पांचवे एकदिवसीय मैच और शिवसेना के विरोध को देखते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने पाकिस्तान के अंपायर अलीम दार को मैच से हटा लिया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि शिवसेना ने मैच का विरोध करने की बात कही थी। शिवसेना की इस चेतावनी और अंपायरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आईसीसी ने पाकिस्तानी अंपायर अलील दार को इस सीरीज से हटा लिया है। आईसीसी ने कहा कि यह उम्मीद करना गलत है कि मौजूदा हालात में पाकिस्तानी अंपायर गलत अंपायरिंग करेंगे। लेकिन बावजूद इसके अलीम दार को भारत-अफ्रीका सीरीज से बाहर किया जा रहा है।
विज्ञापन


इससे पहले शिवसैनिकों ने सोमवार की सुबह बीसीसीआई के दफ्तर पर जमकर प्रदर्शन किया और भारत-पाक सीरीज को फिर से बहाल करने की उम्मीद लिए आए शहरयार खान का जमकर विरोध भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वभर में फैले क्रिकेट

ICC withdrawn Pakistani umpire from India-South Africa series

बीसीसीआई दफ्तर में शिवसैनिकों के हंगामे और शहरयार खान के विरोध के बाद उन्होंने कहा कि राजनीति और खेल को एक-दूसरे से दूर ही रखना चाहिए। मुंबई में बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष शहरयार खान के बीच बैठक होनी थी जिसे हंगामे के बाद रद्द कर दिया गया। अब ये बैठक मंगलवार को नई दिल्ली में होगी।

शिवसैनिक दोनों देशों के बीच दिसंबर में प्रस्तावित बहुप्रतीक्षित क्रिकेट सीरीज का विरोध कर रहे थे। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर और आईसीसी के मौजूदा अध्यक्ष जहीर अब्बास ने कहा, "यह कोई नई बात नहीं है। यह लंबे समय से होता रहा है। लेकिन आईसीसी के अध्यक्ष के रूप में मैं चाहता हूँ कि क्रिकेट विश्व भर में फैले।"

आईसीसी बोला, क्रिकेट और राजनीति का न किया जाए कॉकटेल

ICC withdrawn Pakistani umpire from India-South Africa series

बीसीसीआई मुख्यालय पर शिव सैनिकों के हमले की निंदा करते हुए आईसीसी के प्रमुख जहीर अब्बास ने कहा कि खेल में राजनीति को शामिल नहीं किया जाना चाहिए।

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रहे अब्बास ने कहा कि यह नई चीज नहीं है। यह लंबे समय से हो रहा है। लेकिन आईसीसी के प्रमुख होने के नाते मैं चाहता हूं कि पूरी दुनिया में क्रिकेट का विस्तार हो।

राजनीति और क्रिकेट अलग-अलग चीजें हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत से पाकिस्तान में खेलने के लिए नहीं कह रहा है। वह किसी तीसरे देश में द्विपक्षीय सीरीज की बात कर रहा है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया भारत-पाक सीरीज का इंतजार कर रही है। 


पाक ने की शिव सेना को ‘आतंकी संगठन’ घोषित करने की मांग

ICC withdrawn Pakistani umpire from India-South Africa series

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की एसेंबली ने विरोध प्रदर्शन की आलोचना करते हुए संयुक्त राष्ट्र से शिव सेना को एक आतंकी संगठन घोषित करने की मांग की।

सदन में पारित एक प्रस्ताव में कहा गया है कि यह सदन पाकिस्तान से जुड़े कार्यक्रमों के खिलाफ शिव सेना के विरोध की निंदा करती है। शिव सेना की गतिविधियों के कारण भारत में मुसलिमों और अन्य धर्मावलंबियों की सुरक्षा को खतरा है। शिव सेना के कारण क्षेत्र की सुरक्षा खतरे में है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed