फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Cricket Archives ›   icc t20 world cup second semifinal it is gayle versus watson

कौन चलेगा, वाटसन का वार या गेल का प्रहार

Fri, 05 Oct 2012 12:36 AM IST
कोलंबो/खेल डेस्क
कोलंबो/खेल डेस्क Updated Fri, 05 Oct 2012 12:36 AM IST
विज्ञापन
icc t20 world cup second semifinal it is gayle versus watson
खिताब की प्रबल दावेदार ऑस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज के बीच ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच शुक्रवार को यहां प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर रहे आलराउंडर शेन वाटसन के ऊपर ऑस्ट्रेलिया और विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर ओपनर क्रिस गेल पर वेस्ट इंडीज की जीत का दारोमदार होगा।
विज्ञापन


दोनों टीमों के बीच ग्रुप चरण में मुकाबला हुआ था और बारिश से बाधित इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीता था। वाटसन वेस्ट इंडीज के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं और उनसे निपटने के लिए कैरिबियाई टीम को बेहतर रणनीति बनानी होगी। ऑस्ट्रेलिया के पास वाटसन के अलावा डेविड वार्नर और माइकल हसी जैसे दिग्गज बल्लेबाज भी हैं। लेकिन अन्य बल्लेबाज कप्तान जार्ज बैली, कैमरून व्हाइट और ग्लेन मैक्सवेल ने निराश किया है। पाकिस्तान के खिलाफ टीम के घटिया प्रदर्शन को देखते हुए टीम प्रबंधन अब अनुभवी आलराउंडर डेविड हसी को अंतिम एकादश में जगह देने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन

 
प्रेमदासा का विकेट स्पिन गेंदबाजों के माकूल माना जाता है और ऐसे में डेविड हसी टीम के लिए गेंद और बल्ले से उपयोगी साबित हो सकते हैं। वेस्ट इंडीज के पास स्पिनर सुनील नारायन के रूप में ऐसा गेंदबाज है जो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर नकेल कसने दम रखता है। यह मैच उनके लिए एक कड़ी परीक्षा भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देने के लिए गेल के अलावा कीरोन पोलार्ड को भी धमाकेदार पारी खेलनी होगी जो अभी तक फ्लाप साबित हुए हैं। साल 1979 के बाद से कैरिबियाई टीम अभी तक कोई वन-डे या टी-20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है। दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल आठ मैच हुआ है जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने पांच जीते हैं। वर्ल्ड कप में दोनों टीमें तीन बार भिड़ी हैं जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने दो मैच अपने नाम किए हैं।

हमारा पहला लक्ष्य गेल को जल्द आउट करना होगा। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो खेल का रुख बदल सकते हैं। विंडीज की टीम में सुनील बेहतरीन स्पिनर हैं और उन्हें कम नहीं आंका जा सकता। हालांकि हमें अपने मध्यक्रम के बल्लेबाजों पर पूरा विश्वास है। ये बल्लेबाज इतना स्कोर बना सकते हैं जिसका बचाव करना हमारे लिए कठिन नहीं होगा। - जॉर्ज बैली, कप्तान, ऑस्ट्रेलिया


ओलंपिक में अपने एथलीटों के शानदार प्रदर्शन से हमें काफी प्रेरणा मिली है। हम सेमीफाइनल मुकाबले को 100 मीटर हर्डल की तरह ही ले रहे हैं। हमें अंतिम बाधा पार करने के लिए दो और हर्डल पार करनी है। शुक्रवार को एक हर्डल पार करने के बाद एक बच जाएगी और हमें पूरी उम्मीद है कि हम आसानी से इन हर्डलों को पार कर लेंगे। - डेरेन सैमी, कप्तान, वेस्ट इंडीज

--8 मैच ऑस्ट्रेलिया ने विंडीज से खेले और पांच जीते।
--3 मैच दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड कप में हुए सभी ऑस्ट्रेलिया ने जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed