फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Cricket Archives ›   i am not god says sachin

मैं भगवान नहीं हूं: सचिन

Fri, 19 Apr 2013 02:57 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 19 Apr 2013 02:57 PM IST
विज्ञापन
i am not god says sachin

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को उनके प्रशंसकों ने क्रिकेट में भगवान का दर्जा दिया हुआ है। हालांकि खुद सचिन इस बात से इनकार करते रहे हैं।

विज्ञापन


आईपीएल की तैयारियों के बीच सचिन तेंदुलकर ने कहा कि वह भगवान नहीं हैं और उनसे भी गलतियां होती हैं।

अपने 100वें अंतरराष्ट्रीय शतक के बारे में सचिन ने कहा कि सौवां शतक बनने पर मैं कोई जश्न नहीं मना रहा था।

मेरा भगवान से पहला सवाल यही था कि इसमें इतनी देर क्यों लग गई। मुझसे क्या गलती हो गई। एक अरब से अधिक लोगों को इसका बेताबी से इंतजार था और इसमें इतनी देर नहीं लगनी चाहिए थी।
विज्ञापन


सचिन ने कहा कि मैं गलतियां करता हूं जबकि भगवान गलती नहीं करते। मैं हमेशा से सुनील गावस्कर और विवियन रिचर्ड्स को अपना आदर्श मानता हूं और चाहता हूं कि मुझमें उन दोनों की झलक देखने को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


वनडे को अलविदा कह चुके सचिन आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हैं जहां उनकी टीम आईपीएल-6 में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू से भिडे़गी।

सचिन की सिफारिश पर ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया है।

अपने 100वें अंतरराष्ट्रीय शतक के बारे में सचिन ने कहा कि सौवां शतक बनने पर मैं कोई जश्न नहीं मना रहा था।

मेरा भगवान से पहला सवाल यही था कि इसमें इतनी देर क्यों लग गई। मुझसे क्या गलती हो गई। एक अरब से अधिक लोगों को इसका बेताबी से इंतजार था और इसमें इतनी देर नहीं लगनी चाहिए थी।

क्रिकेट के बिना जिंदगी नहीं
यह पूछने पर कि अगर वह क्रिकेटर नहीं होते तो क्या होते तो? इस सवाल के जवाब में सचिन ने कहा कि मैंने पढाई को नजरअंदाज कर क्रिकेट खेला।

हालांकि मैंने पढाई और खेल के बीच संतुलन बैठाने की कोशिश की थी लेकिन मैं नाकाम रहा। क्रिकेट के कारण मैं कई रातों को सोया नहीं है।

क्रिकेट के लिए मेरा ऐसा जुनून था कि मैं अंधेरे में भी खेलता था। मेरे लिए क्रिकेट के बिना जिंदगी की कल्पना करना भी मुश्किल है।

पहली बार टीम इंडिया की जर्सी पहनने की बात पर सचिन ने कहा कि यह मेरे लिए अभूतपूर्व क्षण था।

पहली जर्सी और कैप का मेरे लिए विशेष महत्व है। इसके सामने दसियों जींस और बीसियों टीशर्ट का कोई महत्व नहीं है।

भारत के लिए खेलने की मेरी यात्रा अविश्वसनीय रही है। मैं ट्रेन से और बस से जाता था लेकिन अभ्यास के लिए हमेशा समय से पहले पहुंच जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed