BCCI से वेतन निकलवाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे गावस्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अंतरिम अध्यक्ष सुनील गावस्कर ने सुप्रीम कोर्ट को पत्र लिखकर बोर्ड से अपने वेतन का भुगतान करने की मांग की है।
गावस्कर ने बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के सीधे सुप्रीम कोर्ट को पत्र लिखा है। कोर्ट ने 28 मई को गावस्कर को संकट में फंसी बीसीसीआई का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया था।
इससे पहले आईपीएल सट्टेबाजी मामले में एन श्रीनिवासन का नाम सामने आने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें बीसीसीआई अध्यक्ष पद से अस्थाई तौर पर हटा दिया था।
वेतन भुगतान को लेकर लिखा पत्र
अपना 65वां जन्मदिन मनाने के एक दिन बाद ही सुनील गावस्कर ने सुप्रीम कोर्ट को यह पत्र भेजा है।
गावस्कर के निरीक्षण में आईपीएल का सातवां सत्र दुबई और भारत में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। हालांकि सेवानिवृत्त न्यायाधीश मुकुल मुद्गल की अध्यक्षता में आईपीएल सट्टेबाजी मामले की जांच अभी चल रही है।
न्यायाधीश मुकुल मुद्गल की अध्यक्षता वाला जांच पैनल अब 13 महत्वपूर्ण व्यक्तियों को लेकर जांच कर रहा है जिनका नाम उस मुहर बंद लिफाफे में दर्ज है जो मुद्गल पैनल ने 10 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में जमा कराया था।